Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
Xiaomi का बड़ा फैसला, रेडमी और मी के इन स्मार्टफोन्स से खत्म किया सपोर्ट, देखें पूरी लिस्ट
Xiaomi ने अपने कुछ Redmi और Mi फोन्स के लिए सपोर्ट खत्म करने का फैसला किया है। शाओमी ने इसी हफ्ते अपनी ऐंड ऑफ सपोर्ट (EOS) लिस्ट में 10 अतिरिक्त डिवाइस को शामिल किया है। इसका मतलब है कि कंपनी अब इन डिवाइस के लिए फर्मवेयर और सॉफ्टवेयर अपग्रेड रोलआउट नहीं करेगी। शाओमी अपनी डिवाइस अपडेट साइकल को लेकर बहुत ज्यादा नियमित नहीं रही है और इन हैंडसेट्स के लिए एक या दो ऐंड्रॉयड अपडेट ही रिलीज किए गए हैं। शाओमी की EOS लिस्ट में शामिल टैबलेट और फोन्स दो साल से ज्यादा पुराने हैं।
शाओमी लगातार नए स्मार्टफोन्स बाजार में लॉन्च करती रहती है। यही वजह है कि ब्रैंड किसी और स्मार्टफोन निर्माता की तुलना में अपनी EOS लिस्ट में ज्यादा डिवाइस ऐड करती है। शाओमी की EOS लिस्ट में कई लोकप्रिय रेडमी, रेडमी नोट, मी फोन्स और मी टैबलेट शामिल हैं।
Xiaomi की EOS लिस्ट में शामिल डिवाइस
1. Redmi K20 (रेडमी के20)
2. Redmi Note 7 (रेडमी नोट 7)
3. Redmi Note 7S (रेडमी नोट 7एस)
4. Redmi Note 7 Pro (रेडमी नोट 7 प्रो)
5. Redmi 7 (रेडमी 7)
6. Redmi Y3 (रेडमी वाई3)
7. Mi Pad 4 (मी पैड 4)
8. Mi Pad 4 Plus (मी पैड 4 प्लस)
9. Mi Play (मी प्ले)
10. Mi 9 SE (मी 9 ए
रेडमी के20 स्मार्टफोन को तीन साल पहले लॉन्च किया गया था और यह उन 10 डिवाइस की लिस्ट में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है जिनके लिए सपोर्ट किया गया है। इसके अलावा शाओमी का मी पैड 4 से भी कंपनी ने सपोर्ट खत्म कर दिया है।
बता दें कि अधिकतर शाओमी फोन्स में दो ऐंड्रॉयड वर्जन के लिए ही सपोर्ट मिलता है। और लिस्ट में शामिल कोई भी 10 डिवाइस को MIUI 13 अपडेट नहीं मिला था। शाोमी अपनी डिवाइस के लिए दो साल का ऐंड्रॉयड सॉफ्टवेयर अपडेट साइकल फॉलो करती है। और लिस्ट में शामिल सभी डिवाइस 2 साल से पुराने हैं, इसीलिए किसी को भी लेटेस्ट MIUI 13 अपडेट नहीं जारी नहीं किया गया।
गौर करने वाली बात है कि शाओमी ने हाल ही में आने वाले फ्लैगशिप फोन के कैमरे के लिए Lecia के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया है।
from Tech (टेक) News: Technology Hindi News, New Mobile Gadgets News in Hindi, लेटेस्ट मोबाइल, गैजेट्स - Jansatta | Jansatta https://ift.tt/wONPe86
via IFTTT
Popular Posts
Redmi 10A launched with MediaTek Helio G25 SoC, 6.53-inch display: Check details
- Get link
- X
- Other Apps
Realme M1 Sonic Electric Toothbrush launching on September 3 in India
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add