Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
Samsung के महंगे लाख रुपये वाले स्मार्टफोन्स को खरीदने का सुनहरा मौका, 3042 रुपये में पहुंचेगा घर
Samsung ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के लिए नए ऑफर्स का ऐलान किया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपनी Galaxy S22 Series के फोन्स और Galaxy Z Fold 3 5G, Galaxy Z Flip 3 5G की खरीदन पर नो-कॉस्ट ईएमआई उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। सैमसंग के इन फ्लैगशिप फोन्स को अब 24 महीने के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई पर लिया जा सकता है।
नए नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर के साथ यूजर्स इन प्रीमियम फोन्स को 24 महीने तक की ईएमआई पर ले सकेंगे। यानी गैलेक्सी एस22 स्मार्टफोन को 3,042 रुपये की ईएमआई पर लिया जा सकता है। वहीं हाई-ऐंड गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा फोन 4,584 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई पर लिया जा सकेगा। एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी में सैमसंग ने यह ऑफर उपलब्ध कराया है और देशभर के रिटेल आउटलेट्स पर इसका फायदा उठाया जा सकता है।
गैलेक्सी एस22 की कीमत 72,999 रुपये जबकि गैलेक्सी एस22+ की कीमत 84,999 रुपये से शुरू होती है। सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा स्मार्टफोन की कीमत 1,34,999 रुपये से शुरू होती है। बात करें सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की तो Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 की कीमत क्रमशः 1,49,999 रुपये और 84,999 रुपये है।
24 महीने के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर के अलावा गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा स्मार्टफोन की खरीद पर ग्राहक गैलेक्सी वॉच 4 को सिर्फ 2,999 रुपये में पा सकते हैं। वहीं गैलेक्सी एस22 प्लस या गैलेक्सी एस22 खरीदने पर गैलेक्सी बड्स 2 आपको सिर्फ 2,999 रुपये में मिल जाएंगे।
Samsung Galaxy S22 specifications
सैमसंग गैलेक्सी एस22 स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 12 बेस्ड One UI 4.1 के साथ आता है। फोन में 6.1 इंच फुलएचडी+ डायनमिक एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम व 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 10 मेगापिक्सल टेलिफोटो सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस22 में 10 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर व 3700mAh की बैटरी दी गई है।
Samsung Galaxy S22+ specifications
सैमसंग गैलेक्सी एस22+ स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 12 बेस्ड One UI 4.1 के साथ आता है। इसमें 6.6 इंच फुलएचडी+ डायनमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले दी गई है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम है। फोन को पावर देने के लिए 4500mAh की बैटरी दी गई है जो 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में गैलेक्सी एस22 वाले ही फ्रंट व रियर स्पेसिफिकेशन्स मिलते हैं।
Samsung Galaxy S22 Ultra specifications
सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा स्मार्टफोन में 6.8 इंच एज QHD+ डायनमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है। फोन ऐंड्रॉयड 12 बेस्ड One UI 4.1 के साथ आता है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर व 12GB रैम दी गई है। फोन में 512 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है। हैंडसेट में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 10 मेगापिक्सल टेलिफोटो सेंसर है। फोन के फ्रंट में 10 मेगापिक्सल टेलिफोटो सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा में आगे की तरफ 40 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
from Tech (टेक) News: Technology Hindi News, New Mobile Gadgets News in Hindi, लेटेस्ट मोबाइल, गैजेट्स - Jansatta | Jansatta https://ift.tt/MQd6o34
via IFTTT
Popular Posts
Redmi 10A launched with MediaTek Helio G25 SoC, 6.53-inch display: Check details
- Get link
- X
- Other Apps
Realme M1 Sonic Electric Toothbrush launching on September 3 in India
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add