Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

Apple iOS 16 का ऐलान,आपके फोन को मिलेगा नया अपडेट या नहीं? चेक करें पूरी लिस्ट

सोमवार रात ऐप्पल ने WWDC 2022 इवेंट में iOS 16 लॉन्च कर दिया। नए ऑपरेटिंग सिस्टम के अलावा क्यूपर्टिनो की कंपनी ने इवेंट में Macbook Air, Macbook Pro से भी पर्दा उठाया। फिलहाल, iOS 16 अपडेट ऐप डेवेलपर्स के लिए मौजूद है ताकि वे अपने ऐप्स में डेवेलेपर बीटा को टेस्ट कर सकें। ऐप्पल पब्लिक बीटा को iOS यूजर्स के लिए जुलाई की शुरुआत में आम यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। यूजर्स कंपनी की वेबसाइट पर जाकर साइनअप कर सकते हैं। जो यूजर्स अपने फोन में नए फीचर्स के साथ iOS 16 इस्तेमाल करना चाहते हैं वो पब्लिक बीटा iOS16 एक्सपीरियंस कर पाएंगे। अपडेट का फाइनल वर्जन भी इसी साल से अपडेट के लिए उपलब्ध होगा।

ऐप्पल ने वादा किया है कि 2022 तक iOS 16 सभी आम यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। यानी सितंबर के आखिर और दिसंबर के बीच यूजर्स को iOS 16 अपडेट मिल जाएगा। यह एक फ्री सॉफ्टवेयर अपडेट के तौर पर उपलब्ध होगा। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका आईफोन को यह अपडेट मिलेगा या नहीं तो हम आपकी मदद करेंगे। हम आपको उन डिवाइस की लिस्ट बता रहे हैं जिनमें iOS 16 अपडेट मिलने की पुष्टि हो गई है।

iOS 16 अपडेट पाने वाले आईफोन
iPhone 13 (आईफोन 13)
iPhone 13 mini (आईफोन 13 मिनी)
iPhone 13 Pro (आईफोन 13 प्रो)
iPhone 13 Pro Max (आईफोन 13 प्रो मैक्स)
iPhone 12 (आईफोन 12)
iPhone 12 mini (आईफोन 12 मिनी)
iPhone 12 Pro (आईफोन 12 प्रो)
iPhone 12 Pro Max (आईफोन 12 प्रो मैक्स)
iPhone 11 (आईफोन 11)
iPhone 11 Pro (आईफोन 11 प्रो)
iPhone 11 Pro Max (आईफोन 11 प्रो मैक्स)
iPhone Xs (आईफोन Xs)
iPhone Xs Max (आईफोन Xs मैक्स)
iPhone XR (आईफोन XR)
iPhone X (आईफोन X)
iPhone 8 (आईफोन 8)
iPhone 8 Plus (आईफोन 8 प्लस)
iPhone SE (2nd generation) आईफोन एसई (2nd जेनरेशन)
iPhone SE (3rd generation) आईफोन एसई (3rd जेनरेशन)

बता दें कि ऊपर बताई गईं इन 19 डिवाइस को इस साल नया iOS 16 अपडेट मिलेगा। हालांकि, अगर आप स्टेबल रिलीज यानी फाइनल वर्जन से पहले ही नए फीचर्स को आजमाना चाहते हैं तो आप iOS 16 बीटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रहे कि बीटा वर्जन में कई बार कुछ क्रिटिकल बग और समस्याएं रहती है जिससे आपके फोन की परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है।

ऐप्पल आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस, आईफोन 6एस, आईफोन 6एस प्लस, आईफोन एसई (फर्स्ट जेनरेशन), आईपॉड टच (7th जेनरेशन) डिवाइस iOS 16 अपग्रेड नहीं मिलेगा। बता दें कि इन डिवाइस के लिए अपडेट साइकल खत्म हो चुकी है और अब इन्हें कोई और iOS अपडेट नहीं मिलेगा।

iOS 16: टॉप फीचर्स
बात करें iOS 16 के टॉप फीचर्स की तो इसमें कई सारे नए फीचर्स जैसे नई लॉक स्क्रीन कस्टमाइज़ेशन और विजट से लेकर नया नोटिफिकेशन रीडिजाइन मिलेंगे। नोटिफिकेशन के लिए लाइव एक्टिविटीज फीचर्स के जरिए अपडेट रहना आसान है जैसे रियल-टाइम में लाइव मैच स्कोर, राइड शयेर या फूड डिलीवरी जैसे काम बेहतर तरीके से होंगे।

इसके सा ही Apple Pay Later नाम का एक नया ऐप्पल पे फीचर भी लॉन्च किया गया। इसके जरिए यूजर्स 0 प्रतिशत ब्याज के साथ 6 महीने के लिए किसी खरीदी गई चीज की पेमेंट को 4 किश्तों तक में बांट सकते हैं।



from Tech (टेक) News: Technology Hindi News, New Mobile Gadgets News in Hindi, लेटेस्ट मोबाइल, गैजेट्स - Jansatta | Jansatta https://ift.tt/lE0xnzm
via IFTTT

Comments