Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
108MP कैमरे वाले Samsung Galaxy M53 5G पर बंपर छूट, 11700 रुपये तक बचाने का मौका
Samsung Galaxy M53 5G स्मार्टफोन को अप्रैल, 2022 में भारत में लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेट में 108 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप और ऐंड्रॉयड 12 जैसी खूबियां मिलती हैं। अगर आप इस स्मार्टफोन को लेने की सोच रहे हैं बढ़िया मौका है। Amazon India से सैमसंग के इस फोन को डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के साथ लिया जा सकता है। इसके अलावा फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। यह फोन पिछले साल भारत में लॉन्च हुए गैलेक्सी एम52 5जी का अपग्रेडेड वेरियंट है। आइये आपको बताते हैं गैलेक्सी एम53 पर मिल रहे सभी ऑफर्स के बारे में विस्तार से…
Samsung Galaxy M53 5G price, Offers
सैमसंग गैलेक्सी एम53 5G के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 26,499 रुपये जबकि 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कमत 28,499 रुपये है। ग्राहक अभी ऐमजॉन से फोन को ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदने पर 2,500 रुपये का इस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा हैंडसेट को 4,417 रुपये प्रति महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी लेने का मौका है। फोन पर 9,200 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। स्मार्टफोन को ब्लू व ग्रीन कलर में लिया जा सकता है।
यानी अगर आप ऐमजॉन पर पूरी एक्सचेंज वैल्यू और 2,500 रुपये बैंक डिस्काउंट पाते हैं तो गैलेक्सी एम53 पर 11,700 रुपये तक छूट पा सकते हैं। बता दें कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने स्मार्टफोन पर निर्भर करेगी।
Samsung Galaxy M53 5G Specifications
Samsung Galaxy M53 स्मार्टफोन में 6.7 इंच फुलएचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) इनफिनिटी-O सुपर एमोलेड+ डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्टज़ है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। फोन ऐंड्रॉयड 12 बेस्ड One UI 4.1 के साथ आता है। गैलेक्सी एम53 5जी में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट में 8 जीबी तक रैम है। हैंडसेट में दिए गए RAM Plus फीचर के जरिए इंटरनल स्टोरेज का इस्तेमाल कर रैम को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एम53 5G में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटो और वीडियो के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम53 5जी में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। हैंडसेट में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड ऐंगल,2 मेगापिक्सल डेप्थ और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरे मौजूद हैं। सेल्फी और वीडियो के लिए स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो गैलेक्सी एम53 में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में एक्सीलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 25W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh बैटरी दी गई है।
from Tech (टेक) News: Technology Hindi News, New Mobile Gadgets News in Hindi, लेटेस्ट मोबाइल, गैजेट्स - Jansatta | Jansatta https://ift.tt/RTYKuix
via IFTTT
Popular Posts
Redmi 10A launched with MediaTek Helio G25 SoC, 6.53-inch display: Check details
- Get link
- X
- Other Apps
Realme M1 Sonic Electric Toothbrush launching on September 3 in India
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add