Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
Oppo ने लॉन्च कर दिया 12,500 रुपये में सस्ता स्मार्टफोन, इसमें है 64GB स्टोरेज और ड्यूल कैमरे
Oppo ने थाइलैंड में अपना नया स्मार्टफोन ओप्पो ए57 लॉन्च कर दिया है। Oppo A57 स्मार्टफोन पिछले महीने लॉन्च हुए Oppo A57 5G से अलग है। थाइलैंड में लॉन्च हुआ नया फोन 4G LTE डिवाइस के साथ आता है। ओप्पो के इस नए सस्ते फोन में एचडी+ डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और 13 मेगापिक्सल ड्यूल कैमरे जैसी खूबियां दी गई हैं। जानें ओप्पो ए57 की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में सबकुछ।
OPPO A57 price
ओप्पो ए57 की कीमत थाइलैंड में 5,499 THB (करीब 12,500 रुपये) है। फोन को ग्लोइंग ग्रीन और ग्लोइंग ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ओप्पो ए57 को दूसरे मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।
OPPO A57 specifications
ओप्पो ए57 में 6.56 इंच स्क्रीन दी गई है जिस पर वाटरड्रॉप नॉच मौजूद है। फोन में दिया गया एलसीडी पैनल फुलएचडी+ 720 x 1612 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक और किनारे के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
ओप्पो ए57 में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है। रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन में सेल्फी और विडियो कॉलिंग केलिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। ओप्पो के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स हैं। डिवाइस का डाइमेंशन 163.74 x 75.03 x 7.99 मिलीमीटर और वजन करीब 187 ग्राम है।
ओप्पो के इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 चिपसेट दिया गया है। डिवाइस में 3 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में ऐंड्रॉयड 12 ओएस बेस्ड कलरओएस 12.1 दिया गया है। ओप्पो ए57 को पावर देने के लिए 5000mAh बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
from Tech (टेक) News: Technology Hindi News, New Mobile Gadgets News in Hindi, लेटेस्ट मोबाइल, गैजेट्स - Jansatta | Jansatta https://ift.tt/0HETFzK
via IFTTT
Popular Posts
Redmi 10A launched with MediaTek Helio G25 SoC, 6.53-inch display: Check details
- Get link
- X
- Other Apps
Realme M1 Sonic Electric Toothbrush launching on September 3 in India
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add