Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
5000 रुपये से कम में खरीदना है स्मार्टफोन? देखें टॉप-3 ऑप्शन
क्या आप फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं और नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं लेकिन बजट की कमी है? या फिर आपके पास पहले से स्मार्टफोन है और आप सेकंडरी फोन चाहते हैं? या फिर आपको एक सस्ते फोन की तलाश है जिसे आप अपने मम्मी-पापा, घर-परिवार, दोस्त या किसी जानने वाले को गिफ्ट करना चाहते हैं? 5000 रुपये से कम कैटिगिरी में आजकल बाजार में बहुत कम फोन्स लॉन्च होते हैं। लेकिन अगर आपका बजट 5000 रुपये से कम है तो भी आपको कुछ बढ़िया विकल्प मिल जाएंगे। आप JioPhone Next, Lava Z21 या फिर itel A23 Pro जैसे फोन्स खरीद सकते हैं। आइये आपको इन तीनों फोन्स की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में सबकुछ बताते हैं।
JioPhone Next
जियोफोन नेक्स्ट में 5.45 इंच एचडी+ स्क्रीन दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में रियर पर एलईडी फ्लैश लाइट है। इसके अलावा रियर कैमरा HDR मोड, नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड भी सपोर्ट करता है। फोन को पावर देने के लिए 3500mAh की बैटरी दी गई है। जियो के इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन QM 215 प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट में 2 जीबी रैम व 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आता है।
Lava Z21
लावा ज़ेड21 स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम व 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है। फोन में ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 3100mAh की बैटरी दी गई है। लावा का यह फोन ऐंड्रॉयड 11 गो एडिशन के साथ आता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
itel A23 Pro
आईटेल ए23 प्रो स्मार्टफोन में 5 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाडड कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 2400mAh की बैटरी दी गई है। हैंडसेट में स्मार्ट फेस अनलॉक फीचर है। फोन ऐंड्रॉयड ओरियो 10.0 (गो एडिशन) ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। आईटेल ए23 प्रो में 2 मेगापिक्सल का रियर और VGA सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरा ब्यूटी मोड सपोर्ट करता है।
from Tech (टेक) News: Technology Hindi News, New Mobile Gadgets News in Hindi, लेटेस्ट मोबाइल, गैजेट्स - Jansatta | Jansatta https://ift.tt/QfDdJA8
via IFTTT
Popular Posts
Redmi 10A launched with MediaTek Helio G25 SoC, 6.53-inch display: Check details
- Get link
- X
- Other Apps
Realme M1 Sonic Electric Toothbrush launching on September 3 in India
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add