Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

Vivo Y33T और Vivo Y33s हुए सस्‍ते, मिलेगा 8GB रैम के साथ 50MP का कैमरे; जानें नई कीमत

स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी ने हाल ही में लॉन्‍च किए गए अपने दो फोन की कीमतें घटा दी हैं। Vivo Y33T को जनवरी 2022 में पेश किया गया था, जबकि Vivo Y33s फोन को अगस्‍त 2021 में लॉन्‍च किया गया था। कुछ महीने बाद इनकी कीमत में कटौती की गई है। वीवो के ये दोनों स्‍मार्टफोन डिजाइन और स्‍पेसिफिकेशन में लगभग समान ही हैं। लेकिन इनके चिपसेट में बदलाव किया गया है। आइए जानते हैं इनकी नई कीमत और डिटेल्‍स…

Vivo Y33T कीमत
इस फोन को भारत में 18,990 रुपये में लॉन्‍च किया गया था। लेकिन इसके बाद इसके कीमत में एक हजार रुपये की कटौती कर दी गई है, जो 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 17,990 रुपये है। इसे Amazon, Flipkart और वीवो के ऑनलाइन स्‍टोर से खरीदा जा सकता है।

Vivo Y33s की कीमत
Vivo Y33s को 17,990 रुपये की कीमत पेश किया गया था, पर इसकी कीमत में अक्‍टूबर में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। लेकिन अब इसे फिर से 1000 रुपये घटा दिया गया है, जिसे आप 17,990 रुपये में 8GB+128GB वेरिएंट के लिए Vivo ऑनलाइन स्‍टोर और Flipkart से खरीद सकते हैं।

Vivo Y33T स्‍पेसिफिकेशन
यह स्‍मार्टफोन Android 12 पर संचालित है और 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्‍प्‍ले की पेशकश करता है। यह स्‍मार्टफोन octa-core Snapdragon 680 SoC द्वारा संचालित है, जिसे 128GB के स्‍टोरेज से जोड़ा गया है। कनेक्टिविटी विकल्‍पों में 4G, Wi-Fi, Bluetooth v5, GPS, FM radio और USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है।

Vivo Y33s स्‍पेसिफिकेशन
य‍ह OS 11.1 आधारित Android 11 और MediaTek Helio G80 प्रोसेसर पर रन करता है। इसे भी 128 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। वहीं इसके अन्‍य फीचर Vivo Y33T के जैसे ही हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें dual-band Wi-Fi, 4G, Bluetooth v5, NFC, GPS और एक USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है।

अन्‍य डिटेल
Vivo Y33T और Y33s के कई फीचर एक जैसे ही दिए गए है। इन दोनों में 6.58 इंच का FHD+ डिस्‍प्‍ले, 50एमपी ट्रिपल‍ रियर कैमरा, 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्‍ट चार्जिंग, 16MP का फ्रंट कैमरा सेंसर और 8GB RAM शामिल है।



from Tech (टेक) News: Technology Hindi News, New Mobile Gadgets News in Hindi, लेटेस्ट मोबाइल, गैजेट्स - Jansatta | Jansatta https://ift.tt/fIql9rF
via IFTTT

Comments