Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

Infinix Hot 11 2022 स्‍मार्टफोन 8,999 रुपये में लॉन्‍च, सिंगल चार्ज में 22 घंटे तक लगातार चलेगी बैटरी

भारत में सस्‍ती कीमत में एक और स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया है, जिसे ग्राहक 8,999 रुपये खरीद सकते हैं। इस फोन की बैटरी को लेकर कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज में 22 घंटे तक बिना ब्रेक के चलेगा। इस दौरान इसमें हिट जैसी समस्‍या नहीं आएगी। Infinix Hot 11 2022 होल पंच डिस्‍प्‍ले डिजाइन के साथ आता है।

इस फोन में डुअल रियर कैमरा के साथ आता है, जो octa-core Unisoc SoC पर संचालित है। इस फोन को 64GB ऑनबोर्ड स्‍टोरेज के साथ जोड़ा गया है। 4G नेटवर्क पर फोन 22 घंटे तक का टाकटाइम बैकअप दे सकता है।

इन फोन से होगी टक्‍कर
Infinix Hot 11 को पिछले साल लॉन्‍च किया गया था लेकिन इसका अपग्रेड वर्जन शुक्रवार को पेश किया गया है। Infinix Hot 11 2022 सस्‍ती कीमत में देने के बाद कई स्‍मार्टफोन को टक्‍कर देता है। जिसमें Realme C31, Poco M3 और Redmi 10 स्‍मार्टफोन शामिल हैं।

कीमत और उपलब्‍धता
Infinix Hot 11 2022 की भारत में कीमत 8,999 रुपये 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए दी गई है। यह सिर्फ एक ही वेरिएंट की पेशकश करता है और यह स्‍मार्टफोन औरोरा ग्रीन, पोलर ब्‍लैक, सनसेट गोल्‍ड कलर के साथ आता है। इसे फ्लिपकार्ट के द्वारा 22 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्‍ध कराया जाएगा। हालाकि कंपनी की ओर से कहा गया है कि यह प्रारम्भिक कीमत है और आने वाले समय में इसमें बदलाव किया जा सकता है।

बता दें कि पिछले साल Infinix Hot 11 को भी 8,999 रुपये में 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए और इसके साथ ही Infinix Hot 11S को 10,999 रुपये में पेश किया गया था।

स्‍पेसिफिकेशन
Infinix Hot 11 2022 स्‍मार्टफोन Android 11 के साथ XOS 7.6 शीर्ष पर चलता है। इस फोन में 6.7 इंच का फुल-HD+ (1,080×2,400 pixels) IPS डिस्‍प्‍ले दिया गया है। हुड के तहत इसमें एक octa-core Unisoc T610 SoC प्रोसेसर संचालित है, जिसे 4GB RAM के साथ जोड़ा गया है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें एक 13 मेगापिक्‍सल प्राइमरी सेंसर f/2.0 lens अपर्चर के साथ और 2 मेगापिक्‍सल डेप्‍थ सेंसर के साथ आता है जबकि 8 मेगापिक्‍सल सेल्‍फी और वीडियो कॉल के लिए दिया गया है।

कनेक्टिविटी विकल्‍पों में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Bluetooth v5.1, GPS/ A-GPS और USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। ऑनबोर्ड सेंसर की बात करें तो इसमें एक्‍सेलेरोमीटर, एम्‍बीएंट लाइट और प्रोक्सिमीटी सेंसर दिया गया है, साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी और 10W चार्जिंग के साथ आता है।



from Tech (टेक) News: Technology Hindi News, New Mobile Gadgets News in Hindi, लेटेस्ट मोबाइल, गैजेट्स - Jansatta | Jansatta https://ift.tt/Ct5osVq
via IFTTT

Comments