Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

Cyber Fraud: पीड़ि‍तों को सिर्फ 10 दिनों में मिल सकता है बैंक फ्रॉड का 90 फीसद पैसा, जानें क्‍या है तरीका

डिजिटल का तेजी से विस्‍तार होने के साथ ही फ्रॉड के मामलों में भी इजाफा हुआ है। जालसाज लोगों से पैसे ऐठने के अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसे में आपको बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर किसी तरह के अनजान कॉल, SMS और लालच देने वाले चीजों से बचकर रहना चाहिए। लेकिन अगर आपके साथ फ्रॉड हो जाता है तो आप त्‍वरित कार्रवाई करके धोखाधड़ी में खोया गया पैसा वापस पा सकते हैं।

इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता, डॉ पवन दुग्गल ने जानकारी दी है कि आप सिर्फ 10 दिनों में 90% फ्रॉड में गवांया गया पैसा पाया जा सकता है। ZeeMedia Learning XP में बोलते हुए उन्‍होंने कहा कि पैसा पाने के लिए सही कदम उठाना चाहिए, वरना पैसा आपके द्वारा हमेशा के लिए खोया जा सकता है।

वहीं भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भी ग्राहकों को बताता है कि अगर किसी भी तरह की अनधिकृत (unauthorized) लेनदेन की जाती है तो सही समय पर जानकारी देने से उन्‍हें पैसे वापस मिल सकते हैं। आरबीआई के अनुसार, यदि आप अनधिकृत डिजिटल ट्रांजैक्‍शन के कारण नुकसान का सामना करते हैं, तो आप तुरंत बैंक को जानकारी दे सकते हैं, जिससे आपका ट्रांजैक्‍शन या तो कम या फिर शुन्‍य कर दिया जाएगा।

धोखाधड़ी में खोया पैसा कैसे मिलेगा वापस
कई बैंकों द्वारा अनधिकृत ट्रांजैक्‍शन को लेकर बीमा पॉलिसी पेश किया जाता है। यानी आप अपनी शिकायत समय पर देते हैं तो आपके नुकसान का पैसा वापस मिल सकता है। बैंक ग्राहक साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ सीधी बीमा पॉलिसी भी खरीद सकते हैं।

कब तक की जा सकती है शिकायत
आरबीआई द्वारा दिए गए दिशानिर्देश के अनुसार, बैंक को ग्राहक द्वारा तीन दिनों के अंदर अनधिकृत लेनदेन की जानकारी देनी होती है। इस समय के अंतराल में जानकारी देने पर पूरे पैसे वापस मिल जाते हैं। वहीं अगर घटना के 4 से 7 दिनों के बाद शिकायत की जाती है तो ग्राहकों को 25,000 रुपये तक के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वहीं तय सीमा के बाद शिकायत करने पर पैसा वापस नहीं हो सकता है। समय से शिकायत के बाद 10 दिनों के अंदर बैंक पैसा वापस कराता है।



from Tech (टेक) News: Technology Hindi News, New Mobile Gadgets News in Hindi, लेटेस्ट मोबाइल, गैजेट्स - Jansatta | Jansatta https://ift.tt/yoZNB62
via IFTTT

Comments