Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

Redmi Note 11 pro और Vivo T1 को टक्‍कर देने आया 50MP कैमरा वाला 5G स्‍मार्टफोन, कीमत 15 हजार रुपये से भी कम

कम बजट में 5G स्‍मार्टफोन की पेशकश हो चुकी है। डिस्‍काउंट के साथ इसे आप 15 हजार रुपये से भी कम दाम में खरीद सकते हैं। यह फोन Redmi Note 11 pro, Vivo T1 और Samsung Galaxy A52 जैसे फोन को टक्‍कर देता है। इस फोन में 50MP का शानदार कैमरा और 5000mAh की पॉवरफुल बैटरी दी जा रही है।

भारत में iQoo कंपनी ने अपना Z सीरीज में iQoo Z6 5G स्‍मार्टफोन की पेशकश की है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। इस फोन की खासियत की बात करें तो इसमें 8GB तक रैम दिया गया है। जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ सुपर नाइट मोड, बोकेह मोड समेत कई फीचर्स हैं।

iQoo Z6 5G की कीमत
भारत में iQoo Z6 5G की कीमत 4GB रैम वेरिएंट के लिए 15,449 रुपये से शुरू होती है। वहीं 6GB रैम के लिए कीमत 16,999 रुपये है। जबकि 8GB रैम वेरिएंट के लिए 17,999 रुपये है। लेकिन आप इसे HDFC बैंक कार्ड या EMI लेनदेन से खरीदते हैं तो 2,000 रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट मिलता है। यह फोन क्रोमैटिक ब्लू और डायनेमो ब्लैक में उपलब्‍ध है, जिसे 22 मार्च से इसे एमेजॉन और iQoo इंडिया के ई-स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

iQoo Z6 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस
यह Funtouch OS 12 की लेयर वाले Android 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है। 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 240Hz के टच सैंपलिंग रेट के है, जो 6.58 इंच का फुल-HD+ (1,080×2,408 पिक्सल) डिस्‍प्‍ले देता है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL JN1 सेंसर लगा है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्‍फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्‍सल का सैमसंग 3P9 कैमरा है।

कनेक्टिविटी में iQoo Z6 5G में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.1, GPS/ A-GPS, USB टाइप-C और 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 18 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग दी गई है।



from Tech (टेक) News: Technology Hindi News, New Mobile Gadgets News in Hindi, लेटेस्ट मोबाइल, गैजेट्स - Jansatta | Jansatta https://ift.tt/fOBjZNS
via IFTTT

Comments