Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

Redmi 10, Realme Narzo 50A और Samsung Galaxy M21 में कौन सा बजट फोन होगा बेहतर, ऐसे करें पता

स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने भारतीय बाजार में सस्‍ती कीमत पर Redmi 10 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया है। कंपनी ने Redmi 10 को 10,999 रुपये में लॉन्‍च कर दिया है। जिसमें आपको 50MP का कैमरा और 5,000mAh की बैटरी दी जा रही है। हालाकि बाजार में इस फोन के कंपटीटर पहले से ही मौजूद हैं। जिसमें Realme Narzo 50A और Samsung Galaxy M21 जैसे फोन हैं।

आइए जानते हैं इनमें से कौन से फोन आपके लिए बेहतर हो सकते हैं। यहां इन तीनों फोन्स के स्‍पेसिफिकेशन, कीमत और पूरी जानकारी दी गई है। जिस आधार पर आप आंकलन कर सकते हैं।

इन स्‍मार्टफोन्‍स की कीमत
सबसे कम कीमत वालों फोन इस रेंज में Redmi 10 है, जिसे आप 10,999 रुपये के शुरुआती प्राइज पर खरीद सकते हैं। वहीं Realme Narzo 50A 11,499 की शुरूआती कीमत पर उपलब्‍ध हो जाएगा। जबकि Samsung Galaxy M21 2021 को 12,999 के शुरूआती प्राइज में खरीदा जा सकता है।

डिस्‍प्‍ले
रेडमी 10 में 6.71-इंच (1600 x 720 पिक्सल) एचडी+ डिस्‍प्‍ले दिया जाता है। वहीं Realme Narzo 50A में 6.5-इंच (1600 x 720 पिक्सल) HD+ और सैमसंग गैलेक्सी एम21 2021 एडिशन फोन में 6.4-इंच (2340 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी+ दिया जाता है।

प्रोसेसर
रेडमी 10 में एक अच्‍छा प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 दिया जाता है। वहीं Realme Narzo 50A में आपको मीडियाटेक हीलियो G85 और सैमसंग गैलेक्सी M21 2021 एडिशन में Exynos 9611 प्रोसेसर मिलता है।

कैमरा
Redmi 10 5MP का सेल्‍फी कैमरा देता है, जबकि Realme Narzo 50A, 8MP और Samsung Galaxy M21 2021 Edition 20MP का आगे का कैमरा देता है। वहीं रियर कैमरे में Redmi में 50MP+2MP, Realme Narzo में 50MP+2MP+2MP और
Samsung में 48MP+8MP+ 2MP का कैमरा दिया जाता है।

रेडमी में दो रैम ऑप्‍शन
रेडमी 10 आपको 4GB/6GB विकल्‍प में मिल जाता है। वहीं रियलमी नार्ज़ो 50ए केवल 4GB और सैमसंग गैलेक्सी M21 2021 में भी 4GB रैम का विकल्‍प है। जबकि स्‍टोरेज में तीनों ही फोन 64GB/128GB का विकल्‍प देते हैं।

बैटरी और फास्‍ट चार्जिंग
Redmi 10 में 6000 mAh की बैटरी 18W के फास्‍ट चार्जिंग के साथ आती है। Realme Narzo 50A भी 6000 mAh की बैटरी 18W के फास्‍ट चार्जिंग के साथ आती है। जबकि Samsung Galaxy M21 2021 एडिशन में 6000 mAh की बटरी 15w के फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ऑपरेटिंग सिस्‍टम और कलर विकल्‍प
Redmi 10 और Realme Narzo 50A, Android 11 पर संचालित है, जबकि Samsung Galaxy M21 2021 Edition, Android 10 पर चलता है। कलर वेरिएंट में Redmi 10 पैसिफिक ब्लू, कैरिबियन ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक में आता है। वहीं Realme Narzo 50A ऑक्सीजन ग्रीन और ऑक्सीजन ब्लू में उपलब्‍ध है। जबकि सैमसंग गैलेक्सी M21 2021 संस्करण आर्कटिक ब्लू और चारकोल ब्लैक की पेशकश करता है।



from Tech (टेक) News: Technology Hindi News, New Mobile Gadgets News in Hindi, लेटेस्ट मोबाइल, गैजेट्स - Jansatta | Jansatta https://ift.tt/5j9WrYD
via IFTTT

Comments