Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
इस दिन से शुरु हो रहा शॉओमी स्मार्ट होम डे सेल, डिवाइसों पर मिलेगा 80 फीसद तक का ऑफ, फ्लिपकार्ट और अमेजन पर भी यह ऑफर्स
भारत और अन्य बाजारों में अपने प्रोड्क्ट को बेचने वाला ब्रांड Xiaomi ने अपने स्मार्ट होम डेज सेल की घोषणा कर दी है। यह सेल 7 मार्च 2022 से शुरु हो रहा है और 10 मार्च तक चलेगा। इस सेल के दौरान खरीदारों और ग्राहकों को कई डिवाइसों पर 80 फीसद तक का ऑफ मिल सकता है। क्योंकि कंपनी इस दौरान बड़ा डिस्काउंट ऑफर्स लोगों के लिए लेकर आ रहा है।
इसके बारे में जानकारी देते हुए Xiaomi India ने ट्विटर पर लिखा कि शॉओमी का होम डेज सेल सात मार्च से आ रहा है। यह सेल 10 मार्च तक चलेगा और कई डिवाइसों पर आकर्षक छूट देगा।
Flipkart और Amazon पर भी छूट
ब्रांड के मुताबिक इच्छुक खरीदारों को इन उत्पादों पर 80 प्रतिशत तक का ऑफर मिलेगा। बिक्री Mi.com, Mi Home, Flipkart और Amazon सहित ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर लाइव होगी।
कौन सी चीजों पर मिलेगा छूट
उपकरणों पर छूट की बात करें तो एमआई रोबोट वैक्यूम-मॉप, एमआई होम सिक्योरिटी कैमरा 360-डिग्री 1080, एमआई स्मार्ट वॉटर प्यूरीफायर (आरओ + यूवी), एमआई 360 होम सिक्योरिटी कैमरा 2 के प्रो, एमआई एलईडी स्मार्ट बल्ब, एमआई स्मार्ट एलईडी डेस्क शामिल हैं। इसके अलावा लैंप 1S, Mi स्मार्ट बेडसाइड लैंप 2 और Mi राउटर 4A गीगाबिट जैसी कई डिवाइसों पर भारी छूट है।
*Drumrolls*
— Xiaomi India (@XiaomiIndia) March 3, 2022
Discounts galore!
The marvelous #SmartHomeDays sale is just around the corner, and take our word for it- there's no other place you'd rather want to be!
Stay tuned for the sale, starting 7th March: https://t.co/4DxAroJMJY pic.twitter.com/zckJgfgjlR
इन ऑफर्स का भी ले सकते हैं लाभ
इसके अलावा ग्राहक तत्काल छूट कूपन और विशेष रूप से Mi.com पर एक्सचेंज बंप-अप ऑफ़र का भी लाभ ले सकता है। इस 4-दिवसीय बिक्री के दौरान, Xiaomi शाम 4 बजे वाइपऑटसेल की मेजबानी करेगा, जहां उपभोक्ता 2 उपकरणों पर विशेष छूट का लाभ उठा सकते हैं।
किस पर कितने रुपये की होगी छूट
अगर आप इन डिवाइसों को खरीदने की सोच रहे हैं तो बता दें कि Xiaomi- Mi रोबोट वैक्यूम-Mop P स्मार्ट होम क्लीनिंग 19,999 रुपये, Mi होम सिक्योरिटी कैमरा 360-डिग्री 1080p 2,799 रुपये, स्मार्ट वाटर प्यूरीफायर (RO+UV) पर 2,000 रुपये की छूट और Mi Air Purifier 3 पर 1,000 रुपये की छूट पर खरीदा जा सकता है।
The post इस दिन से शुरु हो रहा शॉओमी स्मार्ट होम डे सेल, डिवाइसों पर मिलेगा 80 फीसद तक का ऑफ, फ्लिपकार्ट और अमेजन पर भी यह ऑफर्स appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/SqPLsFD
via IFTTT
Popular Posts
Redmi 10A launched with MediaTek Helio G25 SoC, 6.53-inch display: Check details
- Get link
- X
- Other Apps
Realme M1 Sonic Electric Toothbrush launching on September 3 in India
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add