Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
बोगस Ration Card के जरिए हजारों लोग यहां उठा रहे थे राशन का लाभ, सामने आई गड़बड़ तो लगी डिस्ट्रिब्यूशन पर रोक
राशन कार्ड एक जरुरी दस्तावेज के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही राशन कार्ड की मदद से सरकारी योजनाओं का भी लाभ दिया जाता है। वर्तमान में राशन कार्ड पर फ्री राशन दिया जा रहा है। इसी बीच में 11 हजार राशन कार्ड को पकड़ा गया है। ये सभी राशन कार्ड फर्जी हैं, जिसे लोगों द्वारा उपयोग में लाया जा रहा था। इसमें 2 लाख 8 हजार राशन कार्ड फर्जी तरीके से शहरों में उपयोग में लाया जा रहा था और बाकी ग्रामीण क्षेत्र के राशन कार्ड हैं। यह राशन कार्ड पटना क्षेत्र में पकड़े गए हैं। जिसे लेकर जिला प्रशासन ने डिस्ट्रीब्यूशन पर रोक लगा दी है।
जिला प्रशासन के अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राशन कार्ड से आधार लिंक का काम जारी है। जिसके साथ सत्यापन का कार्य भी किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर फर्जी राशन कार्ड वालों का राशन वितरण बंद किया गया है। आधार कार्ड को लिंक वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत किया जा रहा है।
ऑनलाइन आवेदन कर बनवा सकते हैं राशन कार्ड
राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन कराना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आपके द्वारा भरे हुए जानकारियों की जांच की जाएगी। अगर जानकारी सही पाई गई तो एसडीओ द्वारा इसे जारी कर दिया जाएगा। वर्तमान में राशन लेने के लिए आपको अपने अगुली का थम्ब देना होगा। वहीं जनकल्याण राशन कार्डधारक संघ की ओर से मांग रखी गई है कि सभी के लिए स्मार्टकार्ड बनाए जाए ताकि कई समस्याओं से बचा जा सके।
आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च
बता दें कि राशन कार्ड को आधार के साथ लिंक किया जा रहा है। ऐसे में अगर कोई भी आधार से राशन कार्ड को 31 मार्च 2022 से पहले लिंक नहीं कराता है तो उसे राशन कार्ड पर मिलने वाली सुविधाएं रोक दी जाएगी। इसके तहत आपको मिलने वाली फ्री राशन सुविधा भी रोक दी जाएगी। साथ ही राशन कार्ड के तहत मिलने वाली सरकारी योजना में भी रोक लगा दी जाएगी।
The post बोगस Ration Card के जरिए हजारों लोग यहां उठा रहे थे राशन का लाभ, सामने आई गड़बड़ तो लगी डिस्ट्रिब्यूशन पर रोक appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/h5geERT
via IFTTT
Popular Posts
Redmi 10A launched with MediaTek Helio G25 SoC, 6.53-inch display: Check details
- Get link
- X
- Other Apps
Realme M1 Sonic Electric Toothbrush launching on September 3 in India
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add