Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
Poco X4 Pro 5G Launched: 108MP ट्रिपल रियर कैमरा, जानें और क्या है खास
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Poco ने अपने दो स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इसमें Poco X4 Pro और Poco M4 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं। Poco X4 Pro कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जो 108MP कैमरे की पेशकश कर रहा है। वहीं यह स्मार्टफोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ Qualcomm Snapdragon 695 SoC और 5,000mAh की बैटरी के साथ 67W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे रहा है।
Poco X4 Pro 5G की कीमत
पोको के इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट पेश किया गया है। 6GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत €299 (लगभग 25,300 रुपये) और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €349 (लगभग 29,500 रुपये) है। वहीं यह तीन कलर में पेश किया गया है। जिसमें लेजर ब्लैक, लेजर ब्लू और पोको येलो कलर विकल्प है। इसकी उपलब्धता की बात करें तो यह 2 मार्च से ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकता है। यह फोन अभी भारत में लॉन्च नहीं किया गया है।
Poco X4 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस
पोको X4 प्रो 5G में 6.67-इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है जो 1,080 x 2,400 पिक्सल, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 360 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट द्वारा संचालित है और 8GB तक रैम प्रदान करता है और 11GB तक डायनेमिक रैम विस्तार का समर्थन करता है। यह 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज प्रदान करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के माध्यम से (1TB तक) बढ़ाया जा सकता है। Poco X4 Pro शीर्ष पर Android 11 पर MIUI 13 स्किन पर संचालित होता है।
कैमरा और बैटरी
इस स्मार्टफोन के कैमरे की बात करें तो Poco X4 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 108 MP का प्राइमरी सेंसर और 8 MP की पेशकश करता है। वहीं बैटरी 5,000mAh के साथ 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी में स्मार्टफोन वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी और एक आईआर ब्लास्टर के समर्थन के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह 8.12mm पर पोको X-सीरीज का सबसे पतला स्मार्टफोन है और इसका वजन 205 ग्राम है।
Poco M4 Pro 4G स्पेसिफिकेशन
Poco M4 Pro 4G स्मार्टफोन 6.43 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले से दिया गया है। 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। इसमें MediaTek Helio G96 प्रोसेसर और 8 जीबी तक की रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। इसमें 5,000mAh बैटरी के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया हुआ है।
जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल और 2 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
The post Poco X4 Pro 5G Launched: 108MP ट्रिपल रियर कैमरा, जानें और क्या है खास appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/tYF8yQK
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
Redmi TVs coming to India soon, Xiaomi MD officially teases
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add