Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
Infosys को-फाउंडर नंदन नीलकेणि नहीं चलाते सोशल मीडिया, तीन तरह के मोड्स में काम करने को अपनाते हैं ये डिवाइसेज
Infosys को-फाउंडर नंदन नीलकेणि सोशल मीडिया का इस्तेमाल न के बराबर करते हैं। तीन तरह के मोड्स में काम करने को वो जो डिवाइस चलाते हैं उनमें लैपटॉप, आईपैड और मोबाइल फोन प्रमुख हैं। उनका कहना है कि काम पर फोकस के लिए लैपटॉप बेहतरीन है तो क्यूरेशन के लिए आईपैड और बातचीत करने के लिए मोबाइल फोन बेहतर होता है।
नीलकेणि इंडियन एक्सप्रेस के e-Adda प्रोग्राम में अपनी राय व्यक्त कर रहे थे। वो इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत गोयनका और एक्सप्रेस ग्रुप के एग्जीक्यूटिव एडिटर (नेशनल अफेयर्स) वैद्यनाथन अय्यर से गुफ्तगू कर रहे थे। नीलकेणि ने कहा कि बदलाव के लिए वो तकनीक में बहुत ज्यादा विश्वास करते हैं लेकिन सिंपल तरीके से। उनका कहना है कि वो सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करते। वो अपनी तीनों डिवाइस का उपयोग अलग-अलग कामों के लिए करते हैं।
उनका कहना है कि अगर आप 1 डिवाइस पर काम करते हैं और 10 ऐप्स उस पर खुले हैं तो वो लगातार नोटिफिकेशन भेजते रहते हैं। इसमें आप काम पर फोकस नहीं कर पाते। दिमाग एक चीज पर फोकस नहीं हो पाता, क्योंकि आप नोटिफिकेशन देखने में ही व्यस्त हो जाते हैं। जब भी आप दूसरी चीज पर फोकस करते हैं तो पहले के काम में लौटने के लिए दिमाग को फिर से तैयार करना पड़ता है। ये खर्चीला भी है।
नीलकेणि का कहना है कि वो ट्विटकर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन सिर्फ ब्रॉडकास्ट के लिए। वो इस मोड पर चर्चा करने से बचते हैं। उनका कहना है कि अगले 10 सालों में शेप ऑफ टेक्नोलॉजी की स्वरूप तेजी से बदलेगा। इसमें सेमी कंडक्टर डिजाइन में नए नए आविष्कार होंगे जो पूरी तरह से अलग होंगे। पिछले साल दिसंबर में कैबिनेट ने 76 हजार करोड़ के एक प्रोग्राम को मंजूरी दी है जो इस दिशा में ही काम करेगा। इसके तहत डिस्पले मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बनाया जाएगा।
उनका कहना था कि आप देखेंगे कि भारत और भारत सरकार इंडियन डिजिटल पब्लिक गुड्स का प्रमोशन करेगी। उनका कहना था कि सरकार का ये आइडिया बेहतरीन है कि अपने आविष्कारों को दूसरे देशों को भी उपलब्ध कराए। उनका कहना था कि सरकार ने सिलिकान सेमी कंडक्टर फैब्स, कंपाउंड सेमी कंडक्टर, सिलिकान फोटोनिक्स, सेंसर फैब्स, सेमी कंडक्टर पैकेजिंग और सेमी कंडक्टर डिजाइन को प्रमोट करने के लिए कंपनीज को इंसेटिंव देने का प्लान बनाया है।
The post Infosys को-फाउंडर नंदन नीलकेणि नहीं चलाते सोशल मीडिया, तीन तरह के मोड्स में काम करने को अपनाते हैं ये डिवाइसेज appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/302VSxz
via IFTTT
Popular Posts
Redmi 10A launched with MediaTek Helio G25 SoC, 6.53-inch display: Check details
- Get link
- X
- Other Apps
Realme M1 Sonic Electric Toothbrush launching on September 3 in India
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add