Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
आपके स्मार्टफोन की बैटरी नहीं दे रही बैकअप? बार बार करना पड़ता है चार्ज, तो जानें ये 5 सिंपल टिप्स
आज के समय में स्मार्टफोन हर किसी के पास है। ऐसे में स्मार्टफोन की बैटरी को सुरक्षित रखना बहुत जरुरी है। लंबे समय तक बैटरी को चार्ज करना हानिकारक हो सकता है तो वहीं कई सुक्षाव भी फोन को चार्ज करने के लिए दिया जाता है। आपके फोन को चार्ज करने के तरीके के बारे में बहुत सी अलग-अलग सलाहें दी जाती हैं। अगर आप भी अपने फोन में बेहतर बैकअप चाहते हैं तो यहां कुछ सुझाव दिया जा रहा है। इन टिप्स की मदद से आप अपने फोन की बैटरी को अधिक समय तक चला सकते हैं।
फोन को गर्म न होने दें
स्मार्टफोन में लिथियम आयन बैटरी होता है। इस कारण फोन को ज्यादा गर्म न होने दें। फोन को उस जगह पर नहीं रखना चाहिए, जहां अधिक धूप हो या गर्म जगह हो। क्योंकि ऐसे समय में आपका फोन हानिकारक हो सकता है। गेम खेलते समय आपको अपने फोन को चार्ज करने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे फोन का तापमान भी बढ़ेगा और बैटरी को नुकसान होगा।
चार्ज के दौरान फोन को मत चलाएं
चार्ज करते समय फोन का उपयोग करने से बचें। इसे परजीवी चार्जिंग कहा जाता है और इस प्रकार का उपयोग स्पष्ट रूप से काफी हानिकारक हो सकता है। थोड़ी मात्रा में उपयोग लोड बैटरी को पूर्ण चार्जिंग में प्रवेश करने से रोकता है और बैटरी को नुकसान पहुंचाता है।
नकली चार्जर का इस्तेमाल न करें
महत्वपूर्ण सलाह दी जाती है कि केवल कंपनी के चार्जर का उपयोग करें। नकली चार्जर का उपयोग हानिकारक हो सकता है। उच्च क्षमता वाले चार्जर फोन को 70 प्रतिशत क्षमता तक जल्दी से चार्ज कर सकते हैं, लेकिन इस प्रक्रिया में इसे नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।
बहुत कम और ज्यादा देर तक चार्ज करने पर
सलाह दी जाती है कि अपने फोन को बहुत कम समय जैसे 20 प्रतिशत के नीचे आने पर जल्द से चार्ज कर दें। साथ ही यह भी कहा जाता है कि फोन को 100 फीसद तक चार्ज नहीं करना चाहिए, आप एक से दो परसेंट कम चार्ज कर सकते हैं। अगर ऐसा नहीं किया तो आपके फोन की बैटरी बैकअप कम हो सकती है।
फोन को पूरी रात चार्जर पर न रखें
अपने फोन को रात भर चार्ज करने से फोन की बैटरी पर गलत प्रभाव पड़ेगा। आपको प्रत्येक चार्ज के अंत में फोन को 100 प्रतिशत पर रखने की आवश्यकता नहीं है। फोन को लंबे समय तक चार्ज करने से बचना चाहिए। अगर एक बार आपका फोन पूरी तरह से चार्ज हो जाता है तो उसे तुरंत अन प्लग कर दें।
The post आपके स्मार्टफोन की बैटरी नहीं दे रही बैकअप? बार बार करना पड़ता है चार्ज, तो जानें ये 5 सिंपल टिप्स appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/JfykZ4UQs
via IFTTT
Popular Posts
Redmi 10A launched with MediaTek Helio G25 SoC, 6.53-inch display: Check details
- Get link
- X
- Other Apps
Realme M1 Sonic Electric Toothbrush launching on September 3 in India
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add