Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
AMO Electric का 10 करोड़ डॉलर जुटाने का प्लान, स्वैपेबल बैट्री वाले कई नए उत्पाद लाने की तैयारी
इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी एएमओ इलेक्ट्रिक अगले वित्त वर्ष में करीब 10 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए शोध एवं विकास (आरएंडडी) पर विशेष ध्यान दे रही है, जिससे वह बाजार में नए उत्पादों की पेशकश कर सकेगी। इसके अलावा कंपनी का इरादा अपनी विनिर्माण क्षमता का विस्तार करने और देशभर में अपने बिक्री ढांचे को मजबूत करने का भी है।
नोएडा की कंपनी फिलहाल में देशभर में अपने 150 से अधिक आउटलेट्स के बिक्री नेटवर्क के जरिये चार इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचती है। एएमओ इलेक्ट्रिक के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक सुशांत कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘इलेक्ट्रिक दोपहिया खंड अगले कुछ वर्षों में जबर्दस्त वृद्धि की ओर अग्रसर है। अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए हम अगले वित्त वर्ष में लगभग 10 करोड़ डॉलर जुटाने पर विचार कर रहे हैं। इससे हमारे शोध एवं विकास प्रयासों को गति मिलेगी और हम उद्योग में शीर्ष तीन खिलाड़ियों में शामिल होने की राह पर अग्रसर हो सकेंगे।’’
उन्होंने कहा कि कंपनी पूंजी जुटाने के लिए विभिन्न वित्तीय संस्थानों से बातचीत कर रही है। कुमार ने बताया कि कंपनी की चालू तिमाही में दो नए उत्पाद और अगले वित्त वर्ष में एक इलेक्ट्रिक बाइक सहित चार नए तेज रफ्तार वाले उत्पाद पेश करने की योजना है। उन्होंने कहा, ’’सभी नए मॉडलों की गति सीमा 50 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। इनमें बैटरी अदला-बदली का विकल्प भी होगा।’’
बिक्री नेटवर्क के संदर्भ में उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य देशभर में लगभग 650 डीलरशिप का है। कुमार ने कहा, ‘‘अगले वित्त वर्ष में हमारी लगभग 1.2 लाख इकाइयां बेचने की योजना है। वर्तमान में, लगभग 13 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में हमारी मौजूदगी है। अगले वित्त वर्ष में हम 25 राज्यों और छह केंद्र शासित प्रदेशों में विस्तार करने की योजना बना रहे हैं।’’
मौजूदा समय में एएमओ इलेक्ट्रिक पांच ई-स्कूटी ऑफर कर रही है, जिनमें जॉन्टी (Jaunty), इन्सपायरर (Inspirer), जॉन्टी-3 डब्ल्यू (JAUNTY-3W), फिएस्ती (Feisty) और एसपिन (s_pin) शामिल हैं।
The post AMO Electric का 10 करोड़ डॉलर जुटाने का प्लान, स्वैपेबल बैट्री वाले कई नए उत्पाद लाने की तैयारी appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3JTO3a7
via IFTTT
Popular Posts
Redmi 10A launched with MediaTek Helio G25 SoC, 6.53-inch display: Check details
- Get link
- X
- Other Apps
Realme M1 Sonic Electric Toothbrush launching on September 3 in India
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add