Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
70kmph के टॉप स्पीड से 200km तक जाने वाली इस e-scooter की बुकिंग स्टार्ट, इसी रेंज के आसपास आते हैं ये स्कूटर्स
ओकाया इलेक्ट्रिक कंपनी ने ग्रेटर नोएडा में ईवी एक्सपो 2021 में भारत में अपना नया हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर, ओकाया फास्ट लॉन्च किया है, जिसके बुकिंग शुरू हो चुकी है। नया ओकाया फास्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर 89,999 रुपये, एक्स-शोरूम (राज्य सब्सिडी को छोड़कर) के साथ आता है। इसके बुकिंग के लिए आप कंपनी के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं, जिसके आपको 2,000 रुपये की टोकन राशि का भुगतान करना होगा। आइए जानते हैं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के स्पेसिफिकेशन के बारे में और साथ में यह कौन से इलेक्ट्रिक वाहनों को टक्कर देगी।
Okaya Faast E- scooter
इसके स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नए ओकाया फास्ट आपको 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड देती है। साथ ही इसकी रेंज की बात करें तो ओकाया का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर की रेंज अधिकतम दे सकता है। हालाकि इस इलेक्ट्रिक की समान्य स्पीड 150 किलोमीटर तक की है। इसमें 4.4 kW लिथियम फॉस्फेट बैटरी मिलती है। इसके अलावा इसमें ओकाया फ़ास्ट में एलईडी डीआरएल के साथ एक एलईडी हेडलैंप, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अतिरिक्त सुरक्षा के लिए एक संयुक्त ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।
कौन है इस रेंज में आने वाले स्कूटर
ओकोया फास्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर बजट में अधिक रेंज का दावा करने वाली स्कूटर है। हालाकि इसके रेंज के आसपास की बात करें तो ओला एस वन और सिंपल वन जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 150 से लेकर 200 किलोमीटर से अधिक के रेंज का दावा करती हैं।
ओला एस वन प्रो
ओला की ओर से पेश किए जाने वाले दो इलेक्ट्रिक स्कूटर ola S1 व Ola S1 Pro हैं। ओला एस वन प्रो की बात करें तो इसकी कीमत 1.10 लाख रुपये एक्स शोरूम के अनुसार है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.97 KWh बैट्री क्षमता दी जाती है। साथ ही ओला कंपनी 180 km सिंगल चार्ज का दावा करती है। इसकी टॉप स्पीड की बात करें तो यह 115 kmph की अधिकतम चाल देती है।
सिंपल वन
सिंपल इनर्जी की ओर से पेश की गई अधिकतम रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन की कीमत 1.09 लाख रुपये एक्स शोरूम पर है। इसकी रेंज की बात करें तो यह 236 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। वहीं इसमें 4.8 kwh का बैटरी क्षमता दी जाती है, जिसे 1 घंटा पांच मिनट में चार्ज किया जा सकता है। इसकी भी टॉप स्पीड 115 किलोमीटर प्रति घंटा है।
The post 70kmph के टॉप स्पीड से 200km तक जाने वाली इस e-scooter की बुकिंग स्टार्ट, इसी रेंज के आसपास आते हैं ये स्कूटर्स appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3Fm1xYK
via IFTTT
Popular Posts
Redmi 10A launched with MediaTek Helio G25 SoC, 6.53-inch display: Check details
- Get link
- X
- Other Apps
Realme M1 Sonic Electric Toothbrush launching on September 3 in India
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add