Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
WhatsApp से मंगवाए घर का राशन, JioMart ने शुरू की सर्विस, जानिए कैसे अमेजन और फ्लिपकार्ट को होगा नुकसान
मुकेश अंबानी की कंपनी JioMart ने अमेजन, फ्लिपकार्ट और बिग बॉस्केट को टक्कर लेने की लिए नई सर्विस शुरू की है। जिसमें आप JioMart पर ऑर्डर वॉट्सऐप के जरिए प्लेस कर सकेंगे। JioMart के इस कदम से रिटेल सेक्टर में काम करने वाली अमेजन, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट को कड़ी टक्कर मिलेगी है। क्योंकि अभी तक ये चारों कंपनी मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए ही ऑर्डर लेती थी। लेकिन JioMart के वॉट्सऐप के जरिए ऑर्डर लेने की शुरुआत से बहुत से कस्टमर JioMart को ही तवज्जो दे सकते हैं। क्योंकि भारत में इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप के बहुत बड़ी संख्या में यूजर्स है। आइए जानते है JioMart की इस सर्विस के बारे में….
JioMart ने वॉट्सऐप के ऑर्डर पर डिलीवरी रखी है फ्री – JioMart यूज़र्स अब WhatsApp के जरिए अपनी ग्रॉसरी लिस्ट का सभी सामान घर बैठे मंगवा सकेंगे। The Mint की रिपोर्ट कहती है कि कंपनी ने JioMart यूज़र्स को उनके रजिस्टर्ड नंबर पर उपलब्ध WhatsApp अकाउंट पर नोटिफिकेशन भेजना भी शुरू कर दिया है।
जिसमें 90 सेकंड का एक ट्यूटोरियल वीडियो और एक कैटलॉग है। इस इनवाइट में यूज़र्स को इस सर्विस की सभी जानकारी दी गई है। बता दें, कि कंपनी ने डिलीवरी फीस को फिलहाल मुफ्त रखा है और अच्छी बात यह है कि सामान मंगवाने के लिए कोई मिनिमम ऑर्डर वैल्यू भी नहीं है।
फेसबुक और रिलायंस के बीच हैं कारोबारी संबंध- आपको बता दें वॉट्सऐप फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी है। वहीं फेसबुक ने बीते दिनों ही रिलायंस के Jio प्लेटफॉर्म में करीब 6 बिलियन डॉलर का निवेश किया था। जिसके जरिए फेसबुक जियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूज करने में पूरी मदद कर रही है। वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि, फेसबुक और रिलायंस की इस भारी-भरकम डील से दोनों ही कंपनियों को काफी फायदा होगा।
भारत में इस समय ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलिवरी में Amazon, Flipkart, Big Basket व Grofers का बोलबाला है। निश्चित तौर पर रिलायंस का यह कदम सभी दिग्गजों के लिए थोड़ी चिंता तो लेकर आएगा ही।
The post WhatsApp से मंगवाए घर का राशन, JioMart ने शुरू की सर्विस, जानिए कैसे अमेजन और फ्लिपकार्ट को होगा नुकसान appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3DftyjQ
via IFTTT
Comments
Post a Comment
add