Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
अब व्हाट्सएप से करें Uber Cab की बुकिंग, दोनों कंपनियों ने की साझेदारी; लखनऊ से हो रही शुरुआत, जल्द ही अन्य शहरों में मिलेगी सुविधा
उबर और व्हाट्सएप ने देश में लोगों को व्हाट्सएप के माध्यम से यात्रा बुक करने की सुविधा देने के लिए गुरुवार को साझेदारी करने की घोषणा की। एक बयान में कहा गया है कि इस साझेदारी के साथ, सवारी को अब उबर ऐप डाउनलोड करने या उपयोग करने की आवश्यकता नहीं होगी। उपयोगकर्ता पंजीकरण, यात्रा की बुकिंग से लेकर यात्रा की रसीद प्राप्त करने तक सबकुछ व्हाट्सएप चैट इंटरफेस के भीतर उपलब्ध होगा। बयान में कहा गया कि यह उबर के लिए पहली वैश्विक पहल है, जो एक सवारी की बुकिंग को व्हाट्सएप संदेश भेजने जितना आसान बना देगा। इसे पहले लखनऊ के उत्तरी भाग में प्रायोगिक आधार पर शुरू किया जा रहा है और जल्द ही अन्य भारतीय शहरों में इसका विस्तार किया जाएगा।
उबर एपीएसी वरिष्ठ निदेशक (व्यवसाय विकास) नंदिनी माहेश्वरी ने कहा, ‘‘हम सभी भारतीयों के लिए उबर से यात्रा करना जितना संभव हो सके आसान बनाना चाहते हैं, और ऐसा करने के लिए हमें उन प्लेटफॉर्म पर उनसे जुड़ने की जरूरत है, जिनके साथ वे सहज हैं। व्हाट्सएप के साथ हमारी साझेदारी बस इसी मकसद से की गई है, जो यात्रियों को एक सरल, सहज और भरोसेमंद चैनल के माध्यम से सवारी करने का एक नया तरीका प्रदान करेगा।’’
बयान में कहा गया है कि व्हाट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म पर निर्मित, साझेदारी कंपनी के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय बाजारों में से एक में उबर की गतिशीलता सेवाओं तक पहुंच का विस्तार करेगी।
व्हाट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म उन व्यवसायों के लिए एक महत्वपूर्ण व्यवस्था रहा है जो अपने उपभोक्ताओं के साथ सीधा जुड़ाव बनाना चाहते हैं।
व्हाट्सएप हेड इंडिया अभिजीत बोस ने कहा, “व्हाट्सएप पर उबर का अनुभव उपयोगकर्ताओं के लिए सरल, परिचित और संबंधित है और इसमें भारत में सवारों की एक नई श्रेणी के साथ उबर को अपनाने में तेजी लाने की क्षमता है।”
व्हाट्सएप यूजर्स तीन आसान तरीकों से उबर राइड बुक कर सकते हैं- पहला उबर के बिजनेस अकाउंट नंबर पर मैसेज करना, दूसरा एक QR कोड स्कैन करना तथा तीसरा Uber WhatsApp चैट खोलने के लिए सीधे किसी लिंक पर क्लिक करना। इसके बाद उन्हें पिकअप और ड्रॉप ऑफ स्थान प्रदान करने के लिए कहा जाएगा। उपयोगकर्ताओं को अग्रिम किराए की जानकारी और चालक के आगमन के अपेक्षित समय की जानकारी भी प्राप्त होगी।
The post अब व्हाट्सएप से करें Uber Cab की बुकिंग, दोनों कंपनियों ने की साझेदारी; लखनऊ से हो रही शुरुआत, जल्द ही अन्य शहरों में मिलेगी सुविधा appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3G8zWeE
via IFTTT
Popular Posts
Redmi 10A launched with MediaTek Helio G25 SoC, 6.53-inch display: Check details
- Get link
- X
- Other Apps
Realme M1 Sonic Electric Toothbrush launching on September 3 in India
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add