Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

ईको-फ्रेंडली EeVe SOUL सिंगल चार्ज में दे सकता है 120 किमी की रेंज, बिना चाभी से हो सकेगा ऑपरेट, जानें- फीचर्स

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का युग शुरू हो गया है। अब लोग पेट्रोल टू-व्हीलर की जगह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को तवज्जों दे रहे हैं। इसके पीछे एक बड़ी वजह पेट्रोल की बढ़ती कीमत है। तो दूसरी वजह पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता और इलेक्ट्रिक व्हीकल पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी है। ऐसे में अगर आप भी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने की सोच रहे हैं। तो आपको बता दें EeVe ने Soul इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। जो सिंगल चार्ज में 120 किमी की रेंज देता है और इसे आप नॉर्मल चार्जर से 3 से 4 घंटे में चार्ज कर सकते हैं। आइए जानते इस EeVe Soul इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में…

EeVe इंडिया के Soul इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत – इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो ये ऑन रोड 1.39 हजार रुपये में आता है। साथ ही कंपनी के देशभर में फिलहाल 100 डीलर्स और 50 सबडीलर्स से ज्यादा का नेटवर्क है। जो आने वाले दिनों में तेजी से बढ़ रहा है।

Soul इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स – इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो आपको नॉर्मल इलेक्ट्रिक स्कूटर में नहीं मिलते। जैसे Soul इलेक्ट्रिक स्कूटर में बैटरी के परफॉर्मेंस को मॉनिटर करने के लिए IOT फीचर दिया है। साथ ही कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 3 साल की वारंटी दी जा रही है। इसके अलावा Soul इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको Geo टैगिंग, एंटी थेफ्ट लॉक, यूएसबी पोर्ट और की-लेस एक्सपीरियंस मिलेगा।

Soul इलेक्ट्रिक स्कूटर के स्पेसिफिकेशन – EeVe Soul इलेक्ट्रिक स्कूटर में जीपीएस, रिमोट मोड़, फ्रंट डिस्क ब्रेक और एंटी थेफ्ट लॉक सिस्टम दिया गया है। वहीं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप अपने मोबाल से भी ऑपरेट कर सकते हैं। साथ ही इसमें सुरक्षा के लिहाज से सेंट्रल ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया है।

यह भी पढ़ें: टीवीएस का एक और Electric Scooter जल्‍द होगा लॉन्‍च! मिलेगी TVS iQube से अधिक पॉवरफुल बैट्री व ड्राइविंग रेंज

Soul इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी – ईवी स्कूटर्स एडवांस्ड लिथियम फेरेस फॉस्फेट (एलएफपी) बैटरी से लैस हैं, जिन्हें बदला जा सकता है और अलग भी किया जा सकता है। इन ई-स्कूटर्स को 3-4 घंटे में 100 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटे हैं। एक बार चार्ज करने पर इन्हें 120 किमी तक चलाया जा सकता है।

The post ईको-फ्रेंडली EeVe SOUL सिंगल चार्ज में दे सकता है 120 किमी की रेंज, बिना चाभी से हो सकेगा ऑपरेट, जानें- फीचर्स appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3pbk7hx
via IFTTT

Comments