Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

e-Commerce सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तारः 100Km प्रतिघंटे की स्पीड से उड़ेगा यह Made in India ड्रोन, ढो सकेगा 150Kg तक के सामान

नई- नई तकनीकों की शुरुआत देश में की जा रही है। इसी क्रम में ड्रोन तकनीक को सामानों की डिलीवरी के लिए भी उपयोग किया जाने लगा है। ताकि सुदूर इलाकों में भी सामानों की डिलीवरी सुगमता से की जा सके और समय भी कम लगे। इसी क्रम में पहला ऐसा मेड इन इंडिया ड्रोन दो साल के अंदर आ सकता है, जो 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 150 किलोमीटर तक जाएगा और अपने साथ 150Kg तक का (कार्गो) सामान भी ले जा सकेगा। एक पैकेज को पहुंचाने में जहां 72 घंटे का समय लगता है वहीं अब 8 से 12 घंटे में पहुंचाया जा सकेगा।

इस मेड इंडिया ड्रोन का नाम HL-150 है, जो न्यूस्पेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजीज द्वारा डिजाइन किया जा रहा है। बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप ने ड्रोन डिलीवरी सेवाओं के साथ प्रयोग करने के लिए एयरलाइन स्पाइसजेट के साथ भागीदारी की है। इस संबंध मे जानकारी देते हुए न्यूजस्पेस के सीईओ समीर जोशी ने कहा कि डिजाइन पूरी तरह से आंतरिक तरीके से किया गया है। कंपनी सरकार द्वारा संचालित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ मिलकर काम कर रही है।
जो भारतीय वायु सेना के लिए मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) और सेना के लिए झुंड ड्रोन तैयार करती है।

न्यूस्पेस का HL-150 ड्रोन की खासियत
यह ड्रोन 100 किमी प्रति घंटे तक की गति से उड़ान भरेगा। यह खराब मौसम में भी बेहतर तरीके से उड़ सकेगा। ड्रोन का मूल एक उन्नत कंप्यूटिंग सिस्टम होगा, जो हमारे द्वारा विकसित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एल्गोरिदम के आधार पर स्वतंत्र निर्णय लेते हुए ड्रोन को स्वायत्त रूप से संचालित करने की अनुमति देता है। यह एक इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित होगा।

यह भी पढ़ें: PM का Twitter अकाउंट दूसरी बार हैकः 10 तरीकों से की जा सकती है हैकिंग, प्रोफाइल को इस तरह रख सकते हैं सेफ

अन्‍य ड्रोनों से होगा बिल्‍कुल अलग
न्यूस्पेस का एचएल-150 दुनिया भर में ई-कॉमर्स संचालन के लिए विकसित किए जा रहे अधिकांश अन्य ड्रोन से अलग है। फिलहाल, वाणिज्यिक ड्रोन संचालन कॉमर्शियल ऑपरेशंस के लिए ड्रोन का इस्तेमाल ज्यादातर लास्ट माइल डिलीवरी तक की समिति है, जहां 1 से 5 किलोग्राम वजन वाले उत्पाद को आमतौर पर उसके अंतिम गंतव्य तक पहुंचाया जाता है। बता दें कि हेवी-लिफ्ट ड्रोन आकाश में अधिसूचित कार्गो लेन पर संचालित करने के लिए होते हैं जिन्हें वर्तमान में विमानन निगरानी, ​​​​नागरिक उड्डयन महानिदेशालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जाना जा रहा है।

The post e-Commerce सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तारः 100Km प्रतिघंटे की स्पीड से उड़ेगा यह Made in India ड्रोन, ढो सकेगा 150Kg तक के सामान appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3yjvln8
via IFTTT

Comments