Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
क्या बदलने वाला है Whatsapp? अगर नहीं दी ऑफिशियल आईडी तो ब्लॉक हो जाएगा अकाउंट
WhatsApp ऐप जल्द बदलने वाला है, कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मैसेजिंग ऐप लोगों के खाते को और सिक्योर करने के लिए वेरिफिकेशन फीचर लेकर आने वाला है। व्हाट्सऐप अब केवल मैसेजिंग ऐप ही नहीं बल्कि इससे अब डिजिटल पेमेंट भी किया जाने लगा है। इस पर कोई भी अपने अकाउंट को वेरिफाई कर पेमेंट कर सकता है। इस कारण इस ऐप को और सुरक्षित करने के लिए ‘वेरिफिकेशन ऑफ योर अकाउंट’ फीचर आ रहा है। अगर आप अपने व्हाट्सऐप पे चला रहे हैं तो आपको अपना अकाउंट वेरिफाई करना होगा।
बीटा वर्जन की रिपोर्ट् के मुताबिक WhatsApp अकाउंट को वेरिफाई करने के लिए यूजर्स को अपनी ऑफिशियल आईडी देनी होगी। इसके लिए यूजर्स पहचान के तौर पर कोई भी आईडी दे सकते हैं। हालाकि अभी व्हाट्सऐप की ओर से आईडी को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है। बीटा वर्जन में Whatsapp बदलाव को स्पॉट किया गया है। ऐसे में साफ नहीं है कि यह भारत या फिर किसी अन्य देश के लिए है।
बता दें कि डिजिटल पेमेंट के लिए अब PhonePe और Google Pay के लिए उपयोगकर्ताओं को अपनी पहचान सत्यापित करने की आवश्यकता नहीं है। कुछ ऐप जैसे Paytm और MobiKwik उपयोगकर्ताओं को केवाईसी सत्यापन पूरा करने के लिए कहते हैं। ब्राजील में व्हाट्सएप पे के लिए उपयोगकर्ताओं को फेसबुक पे का उपयोग करके भुगतान प्रमाणित करने की आवश्यकता होती है।
मैसेजिंग ऐप के अनुसार, व्हाट्सऐप पेमेंट के उपयोग से लोगों के लिए अपने संपर्कों को पैसे भेजना या व्हाट्सऐप पे के माध्यम से भुगतान करना आसान हो जाएगा। व्हाट्सऐप ने यह भी नोट किया कि कंपोजर में कैमरा आइकन अब उपयोगकर्ताओं को भारत मे 20 मिलियन से अधिक स्टोर पर भुगतान करने के लिए किसी भी क्यूआर कोड को स्कैन करने देता है। वेरिफिकेशन फीचर से व्हाट्सऐप पेमेंट में फ्रॉड की समस्या कम हो जाएगी। व्हाट्सऐप के अनुसार आपका अकाउंट सिक्योर हो जाएगा। किसी तरह की समस्या आने पर भी व्हाट्सऐप पे पहले ही सूचना दे सकता है।
The post क्या बदलने वाला है Whatsapp? अगर नहीं दी ऑफिशियल आईडी तो ब्लॉक हो जाएगा अकाउंट appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3EY8b86
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add