Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

ऑनलाइन अकाउंट्स सेफ रखने में अभी भी काफी कारगर है Two-factor Authentication, जानिए फायदे

आपके ऑनलाइन अकाउंट्स को सुरक्षित रखने में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (Two Factor Authentication) अभी भी काफी कारगर सिस्टम है। इसे टू स्टेप वेरिफिकेशन के तौर पर भी जाना जाता है, जो कि आपके अकाउंट की एडिश्नल सिक्योरिटी के लिहाज से अहम फीचर कहा जा सकता है। यह जीमेल और फेसबुक सरीखे अन्य अकाउंट्स में एक्टिव किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में:

दरअसल, यह एक किस्म की सुरक्षा प्रणाली है। इसे लगाने के बाद आप अपने ऑनलाइन अकाउंट्स की सेफ्टी को और मजबूत कह सकते हैं। चूंकि, एक बार इसे एक्टिव करने के बाद पासवर्ड डालने के बाद अकाउंट में एंट्री/एक्सेस के लिए दूसरा प्रूफ देना होता है। यह फोन नंबर, सिक्योरिटी की और ऐप बेस्ड ऑथेंटिकेशन के जरिए हो सकता है।

मान लें कि आपके जीमेल या फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड किसी को पता चल गया। वह उसके जरिए आपके खाते को एक्सेस करना चाहता है। इस स्थिति में वह पासवर्ड डालकर लॉग-इन का पहला चरण तो पास कर लेगा, मगर दूसरे चरण में उससे आगे एक और सबूत मांगा जाएगा। वह इसके बिना लॉग-इन नहीं कर पाएगा। हालांकि, इन दिनों हैकर्स ऑटोमेटेड बॉट्स के जरिए इस टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन वॉल को भी तोड़ दे रहे हैं, पर जरूरी नहीं कि हर केस में वे सफल हों।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हैकर भले ही बॉट्स की मदद से टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को पास कर जाएं, मगर वे इसके बाद अकाउंट हैक नहीं कर सकते। उन्हें इसके लिए निशाना बनाए गए यूजर के पास से ऑथेंटिकेशन कोड की जरूरत होगी और अगर यूजर उसे शेयर नहीं करेगा, तब उसका अकाउंट सुरक्षित रहेगा।

2-factor Authentication के ये हैं फायदे:

  • ऑनलाइन अकाउंट की सिक्योरी मजबूत मानी जा सकती है।
  • हेल्प डेस्क्स की मदद से संबंधित निर्भरता को कम करता है।
  • पासवर्ड रीसेट करने में जाया होने वाले वक्त को बचा सकता है।
  • यूजर्स के लिए खुद से पासवर्ड रीसेट करने का बढ़िया और सुरक्षित जरिया है।
  • फर्जीवाड़े की घटनाओं में कमी ला सकता है।

The post ऑनलाइन अकाउंट्स सेफ रखने में अभी भी काफी कारगर है Two-factor Authentication, जानिए फायदे appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3kuCjjE
via IFTTT

Comments