Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

Samsung Galaxy S21 FE की तस्वीरें लॉन्च से पहले लीकः जानें- क्या हो सकते हैं स्मार्टफोन में फीचर्स और खासियत?

Samsung Galaxy S21 FE की पिक्चर सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। ये स्मार्टफोन 2022 जनवरी में होने वाले कंज्यूमल इलेक्ट्रॉनिक्स शो में लॉन्च हो सकता है। लेकिन गीकबेंच पर देखी गई पिक्चर से Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स का अंदाजा एक्सपर्ट ने पहले ही लगा लिया है। जानकारों के अनुसार सैमसंग का ये स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन और Exynos मॉडल में आने की संभावना है। इसके साथ ही Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन में डिजाइन लैंग्वेज होने की भी संभावना है। आइए जानते है आखिर Samsung Galaxy S21 FE के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स कैसे होंगे।

फ्लैट डिस्प्ले और गोल किनारों के साथ आएगा Galaxy S21 FE – CoinBRS पर देखी गई पिक्चर के अनुसार Samsung Galaxy S21 FE के किनारे गोल हो सकते हैं और इसकी फ्लैट डिस्प्ले और होल-पंच स्क्रीन डिजाइन हो सकती है। वहीं CoinBRS ने लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी S21 FE की मार्केटिंग इमेज शेयर करने का दावा किया। जिसमें पता चलता है कि ये स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन- ब्लैक, क्रीम, लैवेंडर और व्हाइट में आएगा।

Samsung Galaxy S21 FE का कैमरा – गैलेक्सी S21 फ्लैगशिप रेंज के समान कैमरा मॉड्यूल डिज़ाइन के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। फोन का सेल्फी कैमरा कटआउट टॉप सेंटर्ड है, और वॉल्यूम और पावर बटन राइट साइड पर रखे गए हैं। सैमसंग गैलेक्सी S21 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है जिसमें 64-मेगापिक्सल का मेन सेंसर, एक डेप्थ सेंसर और एक अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर शामिल है। आगे की तरफ, फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32-मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है।

Samsung Galaxy S21 FE के स्पेसिफिकेशन्स – सैमसंग का ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड 11OS पर चलने की संभावना है। इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी+ (1080×2340) AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आ सकती है। इसके अलावा कंपनी अलग-अलग बाजारों के हिसाब से इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट और Exynos 2100 चिपसेट दे सकती है। फोन में 12GB रैम तक पैक होने और 256GB स्टोरेज विकल्प की पेशकश करने की संभावना है।

सैमसंग गैलेक्सी S21 FE स्मार्टफोन। (फोटो सोर्स : CoinBRS )

यह भी पढ़ें: Motor Insurance Claim में कवर नहीं होती इंजन की गड़बड़ी, गलत जानकारी देने पर खारिज हो सकता बीमा, जानें डिटेल

Samsung Galaxy S21 FE की बैटरी – इस स्मार्टफोन में सैमसंग 4,500mAh की बैटरी दे सकती है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वहीं कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।

The post Samsung Galaxy S21 FE की तस्वीरें लॉन्च से पहले लीकः जानें- क्या हो सकते हैं स्मार्टफोन में फीचर्स और खासियत? appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3qBOTkU
via IFTTT

Comments