Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

Samsung के Flip-Fold फोन्स को टक्कर देने Oppo भी ला रहा फोल्ड हो जाने वाला फोनः स्क्रीन खुलकर आठ इंची हो जाएगी; जानें- फीचर्स

सैमसंग को टक्कर देने के लिए चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो दिसंबर में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। टेक्नोलॉजी खबरों को प्रकाशित करने वाली चीनी वेबसाइट गिजमोचाइन की रिपोर्ट के अनुसार ओप्पो के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन का नाम पीकॉक होगा। जो गैलेक्सी Z फोल्ड 3 और हुवावे मेट X2 जैसी इनवर्ड फोल्डिंग डिजाइन जैसा हो सकता है।

ओप्पो के फोल्डेबल स्मार्टफोन में होगा इतने मेगापिक्सल का कैमरा – ओप्पो का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन पीकॉक डिवाइस कलर OS 12 के साथ प्रीइंस्टॉल्ड होगा। वहीं यह क्लियर नहीं हुआ है कि, ओप्पो का ये स्मार्टफोन एंड्रॉयल 11 या एंड्रॉयड 12 पर आधारित होगा। वहीं प्राइमरी कैमरा की बात करें तो इसमें सोनी IMX766 का 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसके अलावा डिवाइस में 4500 mAh की बैटरी मिलेगी। जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

पीकॉक में कम बैटरी खर्च करने वाली होगी डिस्प्ले – ओप्पो अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन में 8 इंच की LTPO यानी लो-टेम्परेचर पॉली क्रिस्टलाइन ऑक्साइड OLED पैनल डिस्प्ले देगी। जो 120W का रिफ्रेश रेट देती है। आपको बता दें LTPO OLED डिस्प्ले OLED डिस्प्ले का अपडेटेड वर्जन है।

इससे बैटरी कम खर्च होती है। यह स्नैपड्रैगन 888 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर चलता है। इसके साथ ही फोल्डेबल स्मार्टफोन के अलावा चीनी कंपनी नेक्स्ट-जेनरेशन ओप्पो रेनो 7 सीरीज के स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A32 का नया वेरियंट लॉन्‍च: बजट में 8GB RAM के साथ मिलेगा 64MP का कैमरा, जानें- बाकी फीचर्स

शाओमी भी लॉन्च कर सकता है फोल्डेबल स्मार्टफोन – कुछ महीनों पहले शाओमी के मी मिक्स नाम के फोल्डेबल स्मार्टफोन के लॉन्च होने की खबर मीडिया में आई थी। जिसमें बताया गया था की शाओमी का स्मार्टफोन क्लैमशेल फोल्डिंग डिजाइन के साथ आएगा। जिसके पेटेंट की जानकारी भी सामने आई थी। जिसका खुलासा लेट्स गो डिजिटल ने किया था। वहीं अब बताया जा रहा है कि, शाओमी इस स्मार्टफोन को मार्च 2022 में लॉन्च कर सकती है।

The post Samsung के Flip-Fold फोन्स को टक्कर देने Oppo भी ला रहा फोल्ड हो जाने वाला फोनः स्क्रीन खुलकर आठ इंची हो जाएगी; जानें- फीचर्स appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3Dlz8Sp
via IFTTT

Comments