Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

Post Office की यह योजना आपको देती है बैंक से अधिक का रिटर्न, इनकम टैक्‍स में भी मिलता है छूट

डाकघर की बचत योजनाएं सबसे सुरक्षित मानी जाती है। इन योजनाओं में निवेश करने पर आपको अच्‍छा रिटर्न भी मिलता है। इनमें से कई ऐसे योजना है, जो आपको बैंक से भी ज्‍यादा का रिटर्न देती है। साथ ही टैक्‍स में छूट भी इस योजना के तहत दिया जाता है। अगर आप एक सुरक्षित और लाभदायक निवेश करना चाहते हैं तो आप डाकघर की सावधि जमा योजना (Fixed Deposit Scheme) में निवेश कर सकते हैं। डाकघर में सावधि जमा में निवेश करने से आपको कई सुविधाएं मिलती हैं। सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको रिटर्न के साथ-साथ सरकारी गारंटी भी मिलेगी। यहां आपको तिमाही आधार पर ब्याज की सुविधा मिलती है।

पोस्ट ऑफिस में FD में निवेश करना बहुत आसान है। इस बारे में इंडिया पोस्ट ने अपनी वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी दी है। इस जानकारी के मुताबिक, आप पोस्ट ऑफिस में 1,2, 3 या 5 साल सहित अलग-अलग अवधि के लिए FD करवा सकते हैं। इस योजना में आप जितना निवेश करते हैं तो उतना ही आपको फायदा मिलता है। इस योजना में अधिक निवेश के साथ मैच्‍योरिटी अधिक मिलता है।

FD योजना का लाभ

  • भारत सरकार आपको डाकघर में सावधि जमा पर गारंटी देती है।
  • निवेशकों का पैसा पूरी तरह सुरक्षित है
  • इसमें FD ऑफलाइन (नकद, चेक) या ऑनलाइन (नेट बैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग) तरीकों से की जा सकती है।
  • आप एक से अधिक FD में निवेश कर सकते हैं। साथ ही आपका FD अकाउंट ज्वाइंट हो सकता है।
  • 5 साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट या सावधि जमा करने पर आपको आईटीआर फाइल करते वक्त टैक्स में छूट मिलेगी।
  • एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में आसानी से FD ट्रांसफर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अब बिना फोन लॉग इन के डेस्‍कटॉप पर चलाएं व्हाट्सऐप, आ गया Whatsapp का नया ऐप; ऐसे कर सकते हैं इस्‍तेमाल

इतना मिलता है ब्‍याज
पोस्ट ऑफिस में FD में निवेश करने के लिए आप चेक या नकद में भुगतान करके खाता खोल सकते हैं। इसमें न्यूनतम 1,000 रुपये से खाते खोले जा सकते हैं और अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है। विशेष रूप से, FD बहुत अधिक ब्याज प्रदान करता है। इसके तहत 7 दिन से लेकर एक साल तक की FD पर 5.50 फीसदी ब्याज मिलता है। 1 साल 1 दिन से 2 साल की FD पर भी यही ब्याज दर उपलब्ध है। वहीं 3 साल तक की FD पर 5.50 फीसदी की दर से ब्याज भी मिलता है। 3 साल और एक दिन से लेकर 5 साल तक की FD पर 6.70 फीसदी ब्याज मिलता है।

The post Post Office की यह योजना आपको देती है बैंक से अधिक का रिटर्न, इनकम टैक्‍स में भी मिलता है छूट appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3HAmktZ
via IFTTT

Comments