Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

Post Office का यह स्‍कीम आपको देगा 7 लाख रुपये का फायदा, बस इतने साल तक करना होगा निवेश

अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं और कम बजट निवेश के तहत अच्‍छा फंड पाना चाहते हैं तो आपके लिए डाकघर में निवेश करना सही होगा। इसमें कई सरकारी स्‍कीम दिए जाते हैं तो आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। यहां निवेश करना सबसे सुरक्षित भी माना जाता है। इसी कारण सबसे अधिक और लोकप्रिय निवेश विकल्‍पों में से डाकघर को कहा जाता है।

डाकघर में कई योजनाएं और योजनाएं हैं जो आपको अपनी बचत का निवेश करने और एक निश्चित अवधि के बाद एक बड़ा रिटर्न प्राप्त करने में मदद कर सकती हैं। यदि कोई कम जोखिम वाले निवेश विकल्प की तलाश में है, तो राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) योजना में निवेश एक अच्‍छा विकल्‍प हो सकता है।

क्‍या है एनएससी योजना
डाकघर की एनएससी योजना में निवेश की कोई ऊपरी सीमा नहीं है, और एक व्यक्ति एक ही समय में इसके लिए कई खाते खोल सकता है। एनएससी में जमा पर आयकर की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक की आयकर छूट भी दी जाती है। डाकघर द्वारा दी जाने वाली एनएससी योजना की वर्तमान में ब्याज दर 6.8 प्रतिशत है। इस योजना में आप छोटे से लेकर बड़े अमाउंट का निवेश कर सकते हैं। इसमें न्‍यूनतम राशि सीमा 1000 रुपये दी गई है। आप इस योजना में खाता 10 वर्ष की आयु के साथ खोल सकते हैं। खाता खोलने के लिए आप किसी भी पोस्‍ट ऑफिस की नजदीकी शाखा में जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: LIC के इस स्‍कीम में हर दिन 29 रुपये का करें निवेश, मैच्‍योरिटी पर मिलेंगे करीब 4 लाख

मैच्‍योरिटी पर मिलेंगे करीब 7 लाख
इस योजना के नियमों के अनुसार, ब्याज वार्षिक आधार पर लगाया जाता है। इस योजना में परिपक्‍कता अवधि पांच वर्ष समाप्‍त होने पर भी आप निवेश कर सकता है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार एनएससी में 1000 रुपये के शुरुआती निवेश पर आपको 5 साल बाद 1389 रुपये का रिटर्न मिलेगा। गणना के अनुसार, यदि आप शुरू में राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र योजना में 5 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो कुल 6,94,746 रुपये की राशि 5 साल बाद परिपक्वता पर उपलब्ध होगी। इस प्रकार, 5 वर्षों के दौरान आपकी कुल आय 1,94,746 लाख रुपये होगी।

The post Post Office का यह स्‍कीम आपको देगा 7 लाख रुपये का फायदा, बस इतने साल तक करना होगा निवेश appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3c2jYWo
via IFTTT

Comments