Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

अपने PAN Card पर फोटो व हस्‍ताक्षर को करना चाहते हैं चेंज, ऑनलाइन ऐसे कर सकते हैं यह काम

PAN Card एक जरुरी दस्‍तावेज के रूप में उपयोग किया जाता है। यह 10 अंक का अल्‍फान्‍यूमेरिक कोड है, जो किसी के वित्‍तीय लेनदेन की जानकारी रखता है। इसका उपयोग पहचान पत्र के तौर पर भी किया जाता है, इसलिए इसमें सही जानकारी रखना महत्‍वपूर्ण है। क्रेडिट कार्ड व लोन लेने समय आपके पैन कार्ड में कोई गलती पाई जाती है तो आपको लोन नहीं मिल पाएगा। इस कारण से इसकी जानकारी सटीक होनी चाहिए। खासकर आपकी फोटो और हस्‍ताक्षर बिल्‍कुल सही होनी चाहिए।

अगर आपको अपनी तस्वीर या हस्ताक्षर में कोई विसंगति मिलती है, तो आप पैन कार्ड में फोटो और हस्ताक्षर को बदलने या अपडेट करने के लिए इन तरीकों को अपना सकते हैं। यह काम ऑनलाइन अपने घर से मोबाइल या लैपटॉप से किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे कर सकते हैं बदलाव…

  • सबसे पहले आप NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आप एप्‍लीकेशन टाइप वाले विकल्प पर क्लिक करें और पैन डेटा विकल्प में ‘परिवर्तन या सुधार’ वाले विकल्‍प का चयन करें।
  • अब मेनू कटेगरी में व्यक्तिगत वाले विकल्प का चुनाव करें।
  • उसके बाद, सभी आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब पैन आवेदन पर ही आगे बढ़ें और केवाईसी के विकल्प को चुनें।
  • इसके बाद आपके सामने ‘फोटो मिसमैच’ और ‘सिग्नेचर मिसमैच’ का विकल्प दिखाई देगा।
  • यहां आप फोटो बदलने के लिए फोटो मिसमैच ऑप्शन पर क्लिक करें और हस्‍ताक्षर बदलने के लिए सिग्ननेचर मिसमैच वाले विकल्‍प का चयन करें।
  • अब पैरेंट्स की डिटेल्स भरने के बाद नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद, आवेदक को पहचान प्रमाण, पते का प्रमाण और जन्म प्रमाण पत्र लगाना होगा।
  • इसके बाद Declaration पर टिक करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें: Whatsapp पर कोई कर दे ब्‍लॉक तो इन तरीकों से भेज सकते हैं मैसेज, यह है प्रक्रिया

बता दें कि भारत के लिए फोटो और हस्ताक्षर में परिवर्तन के लिए आवेदन शुल्क 101 रुपये (जीएसटी सहित) और भारत के बाहर के पते के लिए 1011 रुपये (जीएसटी सहित) है। पूरी प्रक्रिया करने के बाद 15 अंकों की एक पावती संख्‍या प्राप्त होगी। इसके बाद आवेदन का प्रिंटआउट इनकम टैक्स पैन सर्विस यूनिट को भेजना होगा। ताकि आवेदन को पावती संख्या से ट्रैक किया जा सके और जरुरी जानकारी देखी जा सके। इस प्रक्रिया से आप आपने पैन कार्ड में फोटो और हस्‍ताक्षर में बदलाव कर सकते हैं।

The post अपने PAN Card पर फोटो व हस्‍ताक्षर को करना चाहते हैं चेंज, ऑनलाइन ऐसे कर सकते हैं यह काम appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3CrNkbk
via IFTTT

Comments