Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
OnePlus Nord 2 Pac-Man एडिशन का टीजर आया सामने, Nord 2 से ज्यादा दाम; जानिए क्या है दोनों फोन्स में अंतर?
वनप्लस नॉर्ड 2 Pac-Man Edition भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन से जुड़ा एक टीजर हाल ही में अमेजॉन इंडिया पर रिलीज किया है। जो OnePlus Nord 2 Pac-Man के फीचर्स से जुड़ी अहम बातों को पेश कर रहा है। आपको बता दें इससे पहले वनप्लस नॉर्ड 2 को इसी साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। जिसके बाद से ही OnePlus Nord 2 Pac-Man के नए एडिशन का इंतजार किया जा रहा है। जिसमें पुराने वर्जन के मुकाबले कई नए फीचर्स मिल सकते हैं। आइए जानते है OnePlus Nord 2 Pac-Man एडिशन में कंपनी क्या कुछ खास देने वाली है और इसकी संभावित कीमत क्या हो सकती है।
OnePlus Nord 2 Pac-Man की संभावित कीमत – अमेजॉन इंडिया पर रिलीज किए गए टीजर के अनुसार ये स्मार्टफोन जल्द ही इंडिया में लॉन्च होने वाला है। जिसकी संभावित कीमत 37,999 रुपये के आसपास हो सकती है। यह वनप्लस नॉर्ड 2 के बेस वैरिएंट से 10 हजार रुपये महंगा होगा। वहीं कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए टीजर से OnePlus Nord 2 Pac-Man एडिशन के सटीक फीचर्स की जानकारी नहीं मिलती है। लेकिन इसमें 12GB रैम और 256GB की स्टोरेट का विकल्प मिल सकता है।
OnePlus Nord 2 Pac-Man एडिशन के फीचर्स – अमेजॉन पर लिस्टिंग नॉर्ड 2 पैक-मैन एडिशन के डिजाइन या फीचर्स से जुड़ी बातों का अभी पता नहीं चला है। लेकिन आने वाले दिनों में इससे जुड़ी सभी बाते सामने आने की संभावना है।
वहीं स्मार्टफोन के जानकारों की माने तो इस स्मार्टफोन में Pac-Man थीम वाले वॉलपेपर और थीम देने के लिए कुछ सॉफ्टवेयर ट्वीक किए जा सकते हैं। इसके साथ ही इस फोन में पहले से गेम लोड किए गए हों। जिसके लिए इस स्मार्टफोन के बैक पैनल और रिटेल बॉक्स में काफी बदलाव किए जा सकते हैं।
OnePlus Nord 2 Pac-Man एडिशन की कनेक्टिविटी – इस स्मार्टफोन में 5G कनेक्टिविटी मिलेगी। वहीं इसके लिमिटेड एडिशन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G SoC मिलेगा। इसके साथ ही अभी इसके कैमरे की डिटेल्स सामने नहीं आई है और इसमें 65W का फास्ट चार्जर मिलेगा।
The post OnePlus Nord 2 Pac-Man एडिशन का टीजर आया सामने, Nord 2 से ज्यादा दाम; जानिए क्या है दोनों फोन्स में अंतर? appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3bTWjqZ
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add