Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

मुकेश अंबानी की Jio का दबदबा! डाउनलोडिंग स्पीड में रहा टॉप पर, बीते महीने के मुकाबले आया 1Mbps का उछाल

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) के चेयरमैन मुकेश अंबानी की जियो (Jio) का डाउनलोडिंग स्पीड के मामले में दबदबा देखने को मिला है। ट्राई (Telecom Regulatory Authority of India) के अक्टूबर के 4जी स्पीड से संबंधित ताजा डेटा के मुताबिक, कंपनी इस मामले में टॉप पर रही है। बीते महीने के मुकाबले 4जी डाउनलोडिंग स्पीड में एक एमबीपीएस का उछाल दर्ज किया गया।

फ्रेश डेटा बताता है कि अक्टूबर में जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 21.9 एमबीपीएस थी, जबकि सितंबर में यह 20.9 एमबीपीएस थी। इस लिहाज से एक महीने में कंपनी की डाउनलोड स्पीड में एक एमबीपीएस की बढ़ोतरी देखने को मिली। जियो की प्रतिद्वंदी कंपनियों एयरटेल (Bharti Airtel) और वोडाफोन-आइडिया (Vodafone Idea) की बात करें तो वे इस मामले में कंपनी से पीछे रह गईं।

जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड एयरटेल से 8.7 एमबीपीएस और वोडाफोन आइडिया से 6.3 एमबीपीएस ज्यादा रही। अक्टूबर में एयरटेल की डाउनलोड स्पीड 13.2 एमबीपीएस थी, जबकि वीआई इंडिया का यह डेटा 15.6 एमबीपीएस रही।

हालांकि, अपलोडिंग के मामले में वोडाफोन आइडिया का जलवा ही बरकरार रहा। वीआई ने अक्टूबर में 4जी अपलोडिंग स्पीड में जियो और एयरटेल को पछाड़ा। जानकारी के मुताबिक, वीआई की पिछले माह औसत 4जी अपलोड स्पीड 7.6 एमबीपीएस थी, जबकि जियो 6.4 एमबीपीएस की अपलोड स्पीड के साथ दूसरे पायदान पर थी। वहीं, भारती एयरटेल कंपनी 5.2 एमबीपीएस की अपलोड स्पीड के साथ तीसरे स्थान पर रही।

आपको बता दें कि वोडाफोन और आइडिया पहले अलग-अलग कंपनियां हुआ करती थीं। पर समय और कारोबार संबंधी जरूरतों को देखते हुए दोनों कंपनियों के बीच मर्जर हो गया। ये मिलकर वीआई के रूप में काम कर रही हैं। इस साल अप्रैल तक ट्राई दोनों के डेटा को अलग-अलग दिखाया करता था, मगर अब वह संयुक्त तौर पर दर्शाता है।

टेक एक्सपर्ट्स और जानकारों की मानें तो टेलीकॉम रेग्युलेट्री अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई एवरेज स्पीड (औसत गति) की गणना माई स्पीड ऐप की मदद से जुटाए गए रियल टाइम डेटा के आधार पर करता है।

The post मुकेश अंबानी की Jio का दबदबा! डाउनलोडिंग स्पीड में रहा टॉप पर, बीते महीने के मुकाबले आया 1Mbps का उछाल appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3ov244j
via IFTTT

Comments

Popular Posts