Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
Future cars में बिना हेडफोन सुन सकेंगे सॉन्ग, सामने वाले को नहीं आएगी आवाज, जानिए कैसे करेगी काम
लंबी रोड़ ट्रिप्स पर बिना म्यूजिक के सफर करना मुश्किल होता है। लेकिन इसमें तब बड़ी परेशानी होती है। जब आपका साथी रेट्रो सॉन्ग सुनना पसंद करें और आपको डीजे सॉन्ग सुनना पसंद हो। ऐसे में आपका रोड़ ट्रिप का पूरा मजा किरकिरा हो जाता है। इस परेशानी का बेशक फिलहाल एक हल है कि, आप हैडफोन की मदद से अपनी पसंद के गानें सुन सकें। लेकिन लम्बी ट्रिप पर हैडफोन से कानों में दर्द होने लगता है। ऐसे में भविष्य में आपको बिना हैडफोन के केवल अपने लिए सॉन्ग सुनने को मिल सकते हैं। क्योंकि फ्रांस में ऐसा ही एक रिसर्चर्स हो रहा है। जिसमें कार के अंदर आपका पर्सनल साउंड जोन क्रिएट हो जाएगा। जिसके अंदर आप अपनी पसंद के गानें सुन सकेंगे और ये सॉन्ग किसी दूसरे को सुनाई नहीं देंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में…
ऐसे तैयार होगा कार में पर्सनल साउंड स्पेस – रिसर्चर्स का मानना है कि कार में इस तरह के पर्सनल साउंड जोन से आपको बाहर की आवाज आए बिना अच्छी तरह से सुनने की तकनीक मिल सकती है। हर कोई कार में अपनी पसंद का म्यूजिक सुन सकेगा, वह भी बिना हेडफोन लगाए। जीपीएस का अलर्ट सिर्फ ड्राइवर को मिलेगा और आप इसी तरह फोन कॉल भी कर सकेंगे।
पर्सनल साउंट स्पेस में यूज होगी ये टेक्नोलॉजी – साइंटिस्ट का मानाना है कि, मल्टीपल लाउडस्पीकर की मदद से कार के अंदर पर्सनल साउंड जोना बनाया जा सकता है। लेकिन ये काफी मुश्किल वाला काम है। क्योंकि साउंड वेव्स सेंसटिव होता हैं। जिनपर तापमान और ह्यूमिडिटी का असर होता है। साथ ही इसके लिए कार में मौजूद लोगों की संख्या भी एक चुनौती है। वहीं साइंटिस्ट का कहना है कि, पर्सनल साउंड सिस्टम में मल्टीपल स्पीकर में ये खूबी होगी कि, ये सभी एक ही सिग्नल ब्रॉडकास्ट नहीं करेंगे। बल्कि सभी सिग्नल आपस में कोऑर्डिनेशन से चलेंगे।
कार में इसलिए तैयार हो सकता है पर्सनल साउंट सिस्टम – द जर्नल ऑफ द एकॉस्टिकल सोसाइटी ऑफ अमेरिका के सितंबर 2021 के एडिशन में साइंटिस्ट ने बताया है कि, कार में सीटें फिक्स होती हैं। जिससे आसानी से पता चल सकता है कि, कितने लोग कहां बैठे हैं। इसलिए सबसे पहले कार के लिए पर्सनल साउंट सिस्टम बनाया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, कार में पर्सनल साउंड जोन के साथ कार का एसी ऑन करने या किसी पैसेंजर को पिक करने पर भी साउंड की क्वॉलिटी बनी रहेगी।
प्रोटोटाइप में आई खामी, लेकिन टीम का हौसला बुलंद – इस टीम ने एक प्रोटोटाइप के साथ साउंड जोन सिस्टम की शुरुआत की। इसमें कार के आगे की दो सीटों के लिए चार लाउडस्पीकर की मदद से पर्सनल साउंड जोन बनाया। जिसमें सीटों की उनकी जगह से दूर ले जाया जाता है, तो साउंड जोन्स की क्वॉलिटी पर इसका असर पड़ता है। साथ ही साथ साउंड वेव्स आपस में इंटरेक्ट नहीं कर पातीं। इसके अलावा पांच सीटों के लिए भी साउंड जोन तैयार किया। जिसके परिणाम काफी अच्छे आए हैं।
इस टीम ने एक प्रोटोटाइप के साथ साउंड जोन सिस्टम की शुरुआत की। इसमें कार के आगे की दो सीटों के लिए चार लाउडस्पीकर की मदद से पर्सनल साउंड जोन बनाया। रिसर्चर्स ने अपने शोध में देखा कि अगर सीटों की उनकी जगह से दूर ले जाया जाता है, तो साउंड जोन्स की क्वॉलिटी पर इसका असर पड़ता है। साथ ही साथ साउंड वेव्स आपस में इंटरेक्ट नहीं कर पातीं। इसके बाद रिसर्चर्स ने इस सिस्टम को बेहतर बनाने का लक्ष्य तय किया।
The post Future cars में बिना हेडफोन सुन सकेंगे सॉन्ग, सामने वाले को नहीं आएगी आवाज, जानिए कैसे करेगी काम appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3wULEWD
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add