Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

EPFO: अगर भूल गए हैं UAN पासवर्ड तो कैसे करें काम? यहां जानें स्‍टेप बाय स्‍टेप तरीका

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपनी वेबसाइट पर कर्मचारियों को पीएफ से संबंधित जानकारी दी जाती है। लेकिन इसके लिए कर्मचारियों को यूएएन नंबर और पासवर्ड की आवश्‍यकता होती है। आप ईपीएफ पोर्टल को ऑनलाइन संचालित कर सकते हैं और यूएएन नंबर के माध्यम से आसानी से अपना पीएफ बैलेंस, आवेदन की स्थिति आदि आसानी से जान सकते हैं। ऐसे में अगर आप यूएएन या फिर इसका पासवर्ड भूल जाते हैं तो आपके लिए समस्या हो सकती है। लेकिन चिंता करने की आवश्‍यकता नहीं है क्‍योंकि यहां जानकारी दी जाएगी कि आप यदि यूएएन पासवर्ड भूल जाते हैं तो क्‍या करना चाहिए।

नौकरी बदलने पर कर्मचारियों के यूएएन में कोई बदलाव नहीं होता है। यूएएन पासवर्ड भूल जाने की स्थिति में कर्मचारी इसे बदल सकते हैं। कर्मचारी भविष्‍य निधि पोर्टल रिसेट का ऑप्‍शन देता है, जिसपर क्लिक कर कर्मचारी खाते के पासवर्ड को बदल सकते हैं। आइए जान‍ते हैं यह तरीका।

अगर आप अपना यूएएन पासवर्ड भूल गए हैं तो क्या करें?

  • ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या फिर आप लिंक- https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर क्लिक करें।
  • इस पोर्टल के तहत सदस्य इंटरफ़ेस पर दिख रहे “पासवर्ड भूल गए” वाले ऑप्‍शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप कैप्चा के साथ अपना यूएएन नंबर करें।
  • सिस्टम आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजेगाऔर आप पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 7th Pay Commission: बीएसएनएल कर्मचारियों को तोहफा, छठ के मौके पर महंगाई भत्‍ते में हुआ बड़ा इजाफा

यदि आप पासवर्ड भूल गए हैं और UAN के साथ आपका पंजीकृत मोबाइल नंबर भी बदल गया है, तो यहां इन चरण के माध्‍यम से आप बदलाव कर सकते हैं।

  1. ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या लिंक- https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर क्लिक करें।
  2. इसके बाद सदस्य इंटरफ़ेस पर “पासवर्ड भूल गए” वाले ऑप्‍शन का चयन करें।
  3. अब आप कैप्चा के साथ अपना यूएएन दर्ज करें।
  4. आपसे जानकारी ली जाएगी कि ओटीपी रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाए या फिर किसी और नंबर पर।
  5. सिस्टम आपके मूल विवरण (नाम, जन्म तिथि और लिंग) दर्ज करने के लिए कहेगा।
  6. इन विवरण के बाद आपसे आपका आधार या पैन कार्ड की जानकारी मांगी जाएगी।
  7. यदि केवाईसी विवरण मेल खाते हैं तो सिस्टम नया मोबाइल नंबर पूछेगा और नए मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा।
  8. ओटीपी के सफल सत्यापन के बाद, आप अपना पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं।

The post EPFO: अगर भूल गए हैं UAN पासवर्ड तो कैसे करें काम? यहां जानें स्‍टेप बाय स्‍टेप तरीका appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3bYOz7e
via IFTTT

Comments