Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
धाकड़ कैमरा के लिए चाहिए गैजेट पर DSLR कैमरे या स्मार्टफोन में नहीं कर पा रहे हैं तय? जानें- कौन सी चीज किस सिचुएशन में रहेगी बेस्ट
लोगों के मन में यह एक सवाल रहता है कि अगर आपके पास स्मार्टफोन है और DSLR कैमरा है तो फोटो क्लिक करना किससे बेस्ट हो सकता। हालाकि दोनों ही अलग- अलग सिचुएशन में अच्छी हो सकती हैं। कई जगहों पर स्मार्टफोन को अच्छा माना जा सकता है तो कई मामले में DSLR कैमरा गैजेट को अच्छा कहा जा सकता है। यहां कुछ बातों के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिससे आपको इस बारे में जानकारी होगी कि किस सिचुएशन में किसका उपयोग करना सही हो सकता है।
स्मार्टफोन के फायदे
आज के समय में स्मार्टफोन में अच्छे कैमरा आने लगे हैं, अच्छे फोटो को क्लिक किया जा रहा है। इन फोन में आपको कई फीचर भी दिए जाते हैं, जो आपके फोटो को और बेहतर बना देते हैं। फील्टर, कलर, नाइट मोड, स्काई मोड जैसे फीचर का उपयोग कर आप एक अच्छे फोटो को क्लिक कर सकते हैं। एक खास मोमेंट अचानक से आपके सामने आ जाए, जहां आप DSLR कैमरा लेकर नहीं पहुंच सकते या कैमरा जबतक लाएं तबतक वह मोमेंट खत्म हो जाए तो आप स्मार्टफोन का उपयोग कर सकते हैं। आप स्मार्टफोन से फोटो क्लिक कर आसानी से सोशल ऐप्स पर फोटो या वीडियो को अपलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा स्मार्टफोन से तस्वीरें खींचना ज्यादा आसान होता है। आप इसे किसी भी तरफ से और ज्यादा पास वाली फोटो भी क्लिक कर सकते हैं। वहीं अगर आप फोटो क्लिक करने के लिए सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हैं तो और भी खास फीचर्स के साथ एक अच्छी और बेहतर फोटो खींची जा सकती है।
DSLR कैमरा गैजेट के फायदे
भले ही स्मार्टफोन आज के दौर में बहुत अच्छे कैमरा क्वालिटि के साथ आ रहे हों, लेकिन DSLR कैमरा गैजेट से फोटो क्लिक करना बेहतर माना जाता है। सबसे पहली चीज इसके फ्रेम की है, जिसमें आपको बड़े फ्रेम के साथ फोटो क्लिक करने की अनुमति मिलती है। इस कारण इन फोटो के पिक्सल भी ज्यादा बड़े बनते हैं। इससे लो लाइट या नाइट में फोटो क्लिक करने पर ज्यादा क्लियर तस्वीरें आती हैं। अगर आप एक बैकग्राउंड फ्री या ब्लर बैकग्राउंड चाहते हैं तो कैमरा गैजेट अच्छा रहेगा।
अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हो तो आप कैमरा गैजेट का उपयोग कर सकते हो। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी, वाइड ऐंगल और किसी खास इवेंट को कैप्चर करने के लिए कैमरा गैजेट बेहतर माना जाता है। इसके अलावा आप कैमरा गैजेट से इवेंट, शादी समारोह व किसी खास कार्यक्रम को शूट करके पैसे भी कमा सकते हो।
इन सिचुएशन में भी उपयोग कर सकते हैं कैमरा गैजेट व स्मार्टफोन
अगर आप एक प्रोफेशन के तौर पर फोटोग्राफी कर रहे हो या इसमें अपना कैरियर बनाना चाहते हो तो आपको एक कैमरा गैजेट का उपयोग करना चाहिए। स्मार्टफोन के उपयोग प्रोफेशन के तौर पर नहीं किया जा सकता है। अगर दिन के समय फोटोग्राफी कर रहे हैं तो आप एक अच्छे कैमरे वाले फोन का उपयोग कर सकते हैं।
The post धाकड़ कैमरा के लिए चाहिए गैजेट पर DSLR कैमरे या स्मार्टफोन में नहीं कर पा रहे हैं तय? जानें- कौन सी चीज किस सिचुएशन में रहेगी बेस्ट appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/2YIrUJf
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add