Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

ईयरफोन्स या एयरपॉड्स में जम गया है मैल? पानी के बगैर इन तरीकों से कर सकते हैं साफ, जानिए

ईयरफोन या एयरपॉड्स आज के समय में लोगों की जरुरत हो बन चुकी है। ईयरफोन और एयरपॉड्स का इस्‍तेमाल ज्यादातर लोग रोजाना करते हैं। गाने सुनने से लेकर बात करने तक ईयरफोन का उपयोग हो रहा है। साथ ही इसका आदान प्रदान भी लोगों के बीच किया जाता है, जो स्‍वच्‍छता के नजरिए से गलत माना जाता है। इस कारण ही ईयरफोन और एयरपॉड्स भी मैल जम जाती है, इसकी सफाई पानी या किसी तरल पदार्थ से नहीं की जा सकती। यहां कई तरीकों की एक सूची दी गई है, जिसके माध्यम से आप अपने इयरफ़ोन को आसानी से साफ कर सकते हैं।

अपने ईयरबड वाइप करें
ईयरफोन और एयरपॉड्स के उपयोग के बाद अपने गैजेट्स को रबिंग अल्कोहल वाइप से पोंछना आवश्यक है। यह न सिर्फ उन्हें सैनिटाइज करेगा बल्कि किसी वायरस या बैक्टीरिया को पकड़ने से भी बचाएगा। आप प्राथमिक चिकित्सा की दुकानों या किसी किराना स्टोर में अल्कोहल वाइप पा सकते हैं। यदि आपके ईयरबड साफ हैं, तो वे न केवल अधिक समय तक चलेंगे बल्कि बेहतर ध्वनि भी देंगे।

मुलायम कपड़े का प्रयोग करें
ईयरबड्स और ईयरफोन को साफ करते समय माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करना चाहिए। यह उन्हें खरोंच से बचाएगा। साथ ही ईयरफोन को फाइबर कपड़े से साफ करने से मैल आसानी से निकल जाता है। आप चाहें तो मुलायम कपडें का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Electric Scooter: रिमूवेबल बैट्री वाला ढूंढ रहे हैं ई-स्कूटर तो यह कंपनी दे रही है विकल्प, Ola S1 को देगी सीधी टक्कर

नमी और तरल चीजों से बचाकर रखें
चार्जिंग केस आपके ईयरबड्स को गंदगी, पानी और कई अन्य गंदगी कणों से बचाता है। लेकिन यह भी सुनिश्चित करना आवश्यक है कि ईयरबड्स को डॉक करने से पहले चार्जिंग केस भी साफ हो। कोई भी नमी या तरल आपके ईयरबड्स के लिए परेशानी पैदा कर सकता है।

सफाई उपकरण प्राप्त करें
आप एक सफाई उपकरण ऑनलाइन खरीद सकते हैं जो सॉफ्ट ब्रिसल ब्रश, महीन सफाई वाले स्वैब, सॉफ्ट ब्रश, सफाई स्प्रे बोतल और एंटी-स्टैटिक क्लीनिंग वाइप्स के साथ आता है।

The post ईयरफोन्स या एयरपॉड्स में जम गया है मैल? पानी के बगैर इन तरीकों से कर सकते हैं साफ, जानिए appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3qxvTE4
via IFTTT

Comments