Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

ये हैं पांच दमदार बैट्री वाले स्मार्टफोन, फीचर्स और फायदे जान समझें कि आपके लिए कौन सा रहेगा बेस्ट

स्‍मार्टफोन आज के समय में हर किसी की जरुरत है। बाजार में अच्‍छे फीचर्स से लेकर कैमरे और दमदार बैटरी वाले फोन्‍स उपलब्‍ध हैं। साथ ही अब हाई प्रोसेसर, गेमिंग फोन व अन्‍य खूबियां रखने वाले फोन्‍स भी आने लगे हैं। लेकिन अगर आप एक दमदार बैटरी बैकअप के नजरिए से एक अच्‍छा फोन लेना चाहते हैं तो यहां कुछ फोन्‍स को लिस्‍ट किया गया है, जिसे आप उनके फीचर्स और कीमत के आधार पर खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इन फोन्‍स की खूबियों के बारे में…

Xiaomi Redmi 10 Prime
इस फोन की भारत में कीमत 12,499 रुपये है। यह फोन Android v11 द्वारा संचालित है, जिसमें Octa core (2 GHz, Dual Core + 1.8 GHz, Hexa Core)MediaTek Helio G88 प्रोसेसर मिलता है। यह 4 GB RAM के साथ आता है, डिस्‍प्‍ले 6.5 inches (16.51 cm) दिया जाता है। इसमें कैमरा 50 + 8 + 2 + 2 MP फ्रंट कैमरा 8 MP का दिया जाता है। इसकी बैटरी 6000 mAh की है।

Samsung Galaxy F62
सैमसंग के इस फोन में Android v11 चलता है, जो Octa core (2.73 GHz, Dual Core + 2.4 GHz, Dual core + 1.95 GHz, Quad core)Samsung Exynos 9 Octa द्वारा संचालित है। यह 6 GB RAM वेरियंट के साथ आता है। इसकी डिस्‍प्‍ले साइज 6.7 inches (17.02 cm) दी गई है। इसका मेन कैमरा 64 + 12 + 5 + 5 MP जबकि फ्रंट कैमरा 32 MP है। इसमें बैटरी 7000 mAh दिया गया है। इस फोन को आप 19,499 रुपये में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 35 हजार के बजट के भीतर ढूंढ रहे हैं फुल पैकेज वाला ऑलराउंडर फोन? इनमें से मिल सकता है बेहतरीन ऑप्शन

POCO M3 Pro 5G
इस स्‍मार्टफोन को आप 14,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें Android v11 संचालित है। इसमें Octa core (2.2 GHz, Quad Core + 2 GHz, Quad core)MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर चलता है। यह 4 GB RAM वेरियंट में आता है, जिसमें डिस्‍प्‍ले 6.5 inches (16.51 cm)का आता है। इसका मेन कैमरा 48 MP + 2 MP + 2 सेटअप जबकि फ्रंट कैमरा 8 MP के साथ आता है। इस फोन में बैटरी 5000 mAh का दिया जाता है।

Realme 8i
इस फोन की भारत में कीमत 13,699 रुपये है, जिसमें 4 GB RAM मिलता है। इसमें Android v11 चलता है, जो Octa core (2.05 GHz, Dual Core + 2 GHz, Hexa Core)MediaTek Helio G96 द्वारा संचालित है। डिस्‍प्‍ले साइज की बात करें तो यह 6.6 inches (16.76 cm) के साथ आता है। इसमें कैमरा 50 MP + 2 MP + 2 MP दिया जाता है जबकि सेल्‍फी कैमरा 16 MP दिया गया है। यह 5000 mAh बैटरी के साथ आता है।

OnePlus Nord 2
इस फोन की कीमत 27,999 रुपये है, जो 6 GB RAM के साथ आता है। इस फोन में Android v11 चलता है, जो MediaTek Dimensity 1200 द्वारा संचालित है। इसकी डिस्‍प्‍ले साइज 6.43 inches (16.33 cm) है। इसमें कैमरा आपको 50 MP + 8 MP + 2 MP जबकि सेल्‍फी कैमरा 32 MP दिया जाता है। इसकी बैटरी कैपसिटी 4500 mAh दी गई है।

The post ये हैं पांच दमदार बैट्री वाले स्मार्टफोन, फीचर्स और फायदे जान समझें कि आपके लिए कौन सा रहेगा बेस्ट appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3DedO1q
via IFTTT

Comments