Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

पानी में गिरने के बाद भी काम कर सकता है स्मार्टफोन! पर ध्यान रखें ये बातें, वरना हो सकता है खराब

स्मार्टफोन पानी में गिर जाता है तो आपकी धड़क रुक सी जाती है। क्योंकि इसमें आपका बहुत सारा डेटा होता है और ऐसे कॉन्टैक्ट नंबर होते हैं। जिन्हें दोबारा पाना आपके लिए मुश्किल भरा हो सकता है। लेकिन इस खबर को पढ़ने के बाद आपका स्मार्टफोन पानी में गिरता है तो आपको कोई टेंशन नहीं होगी। क्योंकि हम आपको यहां कुछ ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे है। जिससे आप अपने स्मार्टफोन को बिलकुल सुरक्षित तरीके से ड्राई कर सकते है और उसे दोबारा यूज कर सकते हैं। तो आइए जानते है इन सभी ट्रिक्स के बारे में….

भूल कर भी ना करें ये गलती – अगर आपका फोन पानी में गिरा है तो आप भूलकर भी उसमें फूंक मारकर पानी को बाहर निकालने की कोशिश ना करें। इसके साथ ही स्मार्टफोन को जोर-जोर से हिलाए नहीं। वहीं कुछ लोग सबसे बड़ी गलती करते है कि, स्मार्टफोन को ड्राई करने के लिए चावल या दाल के डिब्बे में डाल देते हैं। इससे आपके फोन का चार्जिंग पॉइट और सीपीयू खराब हो सकता है। इसलिए भूलकर भी ये गलती ना करें।

क्या यूज कर सकते हैं हेयर ड्रायर ? अगर आपको लगता है कि, हेयर ड्रायर की गर्म हवा से आप स्मार्टफोन के अंदर मौजूद पानी को सुखा सकते हैं। तो आप बिलकुल गलत सोच रहे है। इससे आपका स्मार्टफोन तो गर्म होगा ही साथ में बैटरी भी डैमेज भी हो सकती है। वहीं स्मार्टफोन को सुखाने के लिए तेज धूप में रखने से भी बचना चाहिए।

पानी से निकालते ही करें ये काम – अगर आपका स्मार्टफोन ऑन है तो सबसे पहले इसे ऑफ करें। इसके साथ ही अगर आप सिम कार्ड या बैटरी रिमूव कर सकते हैं। तो इस काम को भी पूरा कर लें। इसके बाद एक टॉवल से स्मार्टफोन को बाहर से साफ कर लें।

यह भी पढ़ें: 10 हजार रुपये से कम में मिलेंगे ये बेस्ट पांच स्मार्टफोन! जानिए इनमें कैसे हैं फीचर्स

सबसे पहले करें ये काम – स्मार्टफोन को पानी से निकालने के बाद एक टॉवल में आराम से लपेट कर रखें। जिससे इसमें से निकलने वाले पानी को टॉवल अपने अंदर सोख लेगी। इसके बाद आप टॉवल के ऊपर ही स्मार्टफोन को रखकर किसी ऐसी जगह पर रख दें। जहां नमी ना हो और तेज गर्मी भी ना हो। इससे कुछ ही घंटे में स्मार्टफोन के अंदर का पानी सूख जाएगा। इसके अलावा आपने इलेक्ट्रिक सामन या लैदर की कोई चीज खरीदी है तो उसकी पैकिंग में आपको सिलिका जेल के छोटे पैकेट मिले होंगे। इन छोटे पैकेट में दबा कर भी आप अपने स्मार्टफोन का ड्राई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Android स्मार्टफोन को चलाने में होती है दिक्कत! तो इन 5 ट्रिक्स को जानकर करें बेहतरीन इस्तेमाल

फोन ठीक होते ही करें ये काम – कुछ घंटे बाद अगर आपका फोन चालू हो जाता है। तो सबसे पहले अपने डेटा को सुरक्षित करें। क्योंकि ऐसा भी हो सकता है कि, आपका स्मार्टफोन आखिरी सलामी देने के लिए ऑन हुआ हो।

The post पानी में गिरने के बाद भी काम कर सकता है स्मार्टफोन! पर ध्यान रखें ये बातें, वरना हो सकता है खराब appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3Fah1zG
via IFTTT

Comments