Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
Bajaj Chetak, Ola S1 को टक्कर देने आ रही Maruti Suzuki की इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में 150 किलोमीटर तक की रेंज
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते डिमांड को देखते हुए कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहन एक के बाद एक लॉन्च कर रही हैं। अब इसी कड़ी में मारुती सुजुकी ने भी इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की घोषणा की है, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कल यानी 18 नवंबर को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अभी तक आगामी स्कूटर के आधिकारिक नाम की घोषणा नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि यह बजाज चेतक और नए ओला एस 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को टक्कर देने वाली होगी।
स्टाइलिश लुक के साथ होगा लॉन्च
कंपनी ने लॉन्च होने वाले अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की जानकारी देते हुए बताया है कि इस स्कूटर में कई ऐसे खास फीचर्स हैं, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। उपलब्ध विवरण के अनुसार, स्कूटर में एक स्पोर्टी स्टाइल होगा। हैंडलबार में ब्लिंकर्स लगे होंगे, जबकि फ्रंट एप्रन में फ्रंट मेन हेडलैंप असेंबल होगी। साथ ही डार्क कलर थीम के बेस पर नियॉन येलो हाइलाइट्स स्कूटर की डिजाइन को और आकर्षक बनाएगा। इसके अलावा मोटो स्कूटरों ने फुल एलईडी लाइटिंग के साथ स्टाइलिश लुक का भी ध्यान रखा गया है।
150 किलोमीटर तक की रेंज
स्कूटर पूरी तरह से डिजिटल डिस्प्ले से लैस होगा। डिस्प्ले को स्मार्टफोन पर ब्लूटूथ के साथ जोड़ा जा सकता है, जो दोपहिया के लिए कई कनेक्टिविटी सुविधाओं को अनलॉक कर देगा। जहां तक फुल चार्ज रेंज की बात है, उम्मीद है कि बैटरी से चलने वाला सुजुकी इलेक्ट्रिक स्कूटर कम से कम 100 किमी से 150 किमी की फुल रेंज दे सकता है।
इन स्कूटरों को देगी टक्कर और यह होगी कीमत
भारतीय इलेक्ट्रिक बाजार में अपनी पहचान बना चुके इलेक्ट्रिक स्कूटर ओला एस 1 और टीवीएस आईक्यूब ईवी, बजाज चेतक जैसे ही बैटरी, फीचर्स हो सकते हैं। कंपनी के जानकारी के अनुसार इन स्कूटर्स जैसी रेंज मारुती सुजुकी की इलेक्ट्रिक स्कूटर देगी। संभावना जताई जा रही है कि इस स्कूटर की कीमत 1 लाख से 1.20 लाख रुपये शुरुआती कीमत हो सकती है।
The post Bajaj Chetak, Ola S1 को टक्कर देने आ रही Maruti Suzuki की इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में 150 किलोमीटर तक की रेंज appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/30Crghp
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add