Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आते हैं ये फोन, कीमत 20,000 से भी कम
अगर इस दिवाली पर आप भी एक स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, जिसमें आपको 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिले तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। ये फोन्स आपको बजट में ही मिल जाएंगे। साथ ही जबदस्त फ्रंट और बैक कैमरा दिया जाता है। इसके अलावा इसमें FHD+ डिस्प्ले व दमदार बैटरी भी दिया जाता है। आइए जानते हैं इन फोन्स के बारे में सबकुछ।
Vivo Y33s
यह फोन 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें OS 11.1 (Based on Android 11) वर्जन चलता है। इसके कैमरे की बात करें तो इसमें 50 एमपी का जबदस्त बैक कैमरा दिया जाता है। इसके अलावा Rear Camera 2MP+2MP व 16MP Selfie कैमरा भी दिया जाता है। यह एक 4G फोन है, जिसमें FHD+ Display व 5000 mAh की बैटरी दी जाती है। इस फोन के साथ आपको हैंडसेट, USB Cable, Charger,Card eject Tool, Protective Film मिलता है। यह कई रंगों में उपलब्ध है, जिसे अमेजन इंडिया पर 18,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Realme 8
यह फोन Realme का बेस्ट प्रोडक्ट में से एक है। यह 8 GB RAM व 128 GB ROM के साथ आता है। इसे आप चाहें तो सुविधा अनुसार, 256 GB तक बढ़ा सकते हैं। इसके डिस्प्ले साइज की बात करें तो यह 6.26 cm (6.4 inch) Full HD+ Display के साथ आता है। इसमें आपको 64MP + 8MP + 2MP + 2MP व 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जाता है। इसमें आपको 5000 mAh की दमदार बैटरी दी जाती है। इसे अमेजन इंडिया पर 17,475 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Vivo Y53s
इस फोन का मेंन कैमरा 64MP+2MP+2MP के साथ आता है जबकि 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जाता है। इसमें आपको 16.71cm (6.58″) FHD+ डिस्प्ले 2408 x 1080 pixels resolution के साथ मिलता है। इसमें 8GB RAM +4GB Extended RAM और 128GB internal memory का ऑप्शन है। यह Android 11 के साथ Helio G80 Octa core processor द्वारा संचालित है। इसमें आपको 18W फॉस्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी जाती है। इस फोन को 19,490 रुपये में अमेजन इंडिया पर खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy A22 5G
इस फोन का डिस्प्ले साइज 16.72 centimeters (6.6-inch) के साथ आता है। इसमें आपको 48MP+5MP+2MP रियर कैमरा सेटअप और 8MP (F2.0) का सेल्फी कैमरा दिया जाता है। इसकी बैटरी 5000 mAh के साथ आती है। इसमें 8GB RAM और 128GB internal memory दी जाती है। इसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन Android v11.0 वर्जन व MT6833V Octa Core Processor 2.2GHz,2GHz द्वारा संचालित है। इसे 21,999 रुपये में अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।
The post 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आते हैं ये फोन, कीमत 20,000 से भी कम appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3nVOHK6
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
Redmi TVs coming to India soon, Xiaomi MD officially teases
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add