Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
50MP कैमरा व 44W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ वीवो का यह धांसू फोन, जानिए क्या है कीमत
Vivo का 50MP का धांसू कैमरा फोन, जिसकी चर्चा काफी समय से थी, उसे लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन में आपको 44W का फास्ट चार्जर व दमदार बैटरी दी जा रही है। यह फोन चीन में लॉन्च किया गया है। लॉन्च किया गया फोन Vivo Y76s स्मार्टफोन है, जो डाइमेंशन 810 चिपसेट के साथ आने वाला कंपनी का पहला फोन है।
Vivo Y76s का स्पेसिफिकेशन
वीवो Y76s में 6.58-इंच का IPS LCD पैनल दिया जाता है, जो 2408 x 1080 पिक्सल का फुल एचडी + रिज़ॉल्यूशन, 20: 9 आस्पेक्ट रेश्यो और 60Hz रिफ्रेश रेट देता है। इसकी मोटाई की बात करें तो यह 7.79mm है और वजन 175 ग्राम है। सेल्फी के लिए इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाता है। इसके अलावा रियर कैमरा 50-मेगापिक्सल, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और एक एलईडी फ्लैश यूनिट है। इस स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम, 4GB वर्चुअल रैम व 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दिया जाता है।
वीवो स्मार्टफोन की बैटरी
Vivo Y76s में 4,100mAh की बैटरी है जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फेस अनलॉक और साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी सुरक्षा सुविधाओं के साथ आता है। फोन के अन्य स्पेक्स में डुअल सिम, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एक यूएसबी-सी पोर्ट और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं।
वीवो Y76s की कीमत
Vivo Y76s दो विकल्पों में आता है 8GB RAM+ 128GB के लिए कीमत 1,799 युआन (करीब 20,20,846 रुपये) है, जबकि 8GB RAM+ 256GB स्टोरेज के लिए कीमत 1,999 युआन (करीब 23,163 रुपये) है। यह गैलेक्सी ब्लू, स्टार डायमंड व्हाइट और स्टारी नाइट ब्लैक जैसे रंगों में आता है। यह डिवाइस Android 11 बेस्ड OriginOS 1.0 पर काम करता है। हालाकि अभी तक यह जानकारी नहीं है कि यह फोन भारतीय बाजार में कब लाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: EPFO: अगर भूल गए हैं UAN पासवर्ड तो कैसे करें काम? यहां जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका
50MP कैमरा के ये फोन भी हैं दमदार
भारतीय बाजर में 50 एमपी कैमरा फोन की बात करें तो Samsung Galaxy F62, Xiaomi Redmi Note 10S, OnePlus Nord 2, Vivo X70 Pro Plus जैसे दमदार फोन आते हैं। इनकी कीमत 17,999 रुपये से लेकर 79,990 रुपये तक है। इन फोन में अलग -अलग फीचर की वजह से दाम का निर्धारण किया गया है।
The post 50MP कैमरा व 44W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ वीवो का यह धांसू फोन, जानिए क्या है कीमत appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3n3f4ik
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add