Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
50 हजार रुपए में भी घर ला सकते हैं बैट्री से दौड़ने वाला यह ट्रेंडी स्कूटरः जानें- स्कीम, कीमत और फीचर्स
भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। कंपनियां एक के बाद एक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स नए- नए फीचर्स लेकर आ रही हैं। अगर आप भी एक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स कम बजट में लेने का प्लान बना रहे हैं तो यहां एक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स आपके काम आ सकती है। बेंगलुरू की एक स्टार्टअप कंपनी शानदार फीचर के साथ ई- स्कूटर लेकर आ रही है। Bounce Electric कंपनी जल्द ही अपने इलेक्ट्रिक की प्री बुकिंग शुरू करने वाली है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इसे बिना बैटरी के भी खरीदा जा सकता है, जिससे इसकी कीमत भी कम होगी।
क्या होगी खासियत
इसमें एक गोल ऑल-LED हेडलैंप, एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जो इसके लुक को अच्छा बनाती है। स्कूटर में फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। कंपनी इस स्कूटर में 2.1kWh की बैटरी दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 150KM से लेकर 200KM तक की रेंज दे सकती है। कंपनी जनवरी 2022 से स्कूटर की डिलीवरी शुरू कर सकती है और इसे दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है।
बिना बैटरी की इतनी होगी कीमत
Bounce Electric का कहना है कि इसे आने वाले समय को देखकर बनाया गया है। इसमें बैटरी निकालने की सुविधा दी गई है, जो एक बार बैटरी खत्म होने पर दूसरी लगाई जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बिना बैटरी के आप 40 प्रतिशत कम कीमत के साथ खरीद सकते हैं। अगर आप चाहें तो कंपनी से अलग से बैटरी लेकर या फिर किराये पर बैटरी लेकर इलेक्ट्रिक स्कूटर चला सकते हैं। इस स्कूटर को आप बिना बैटरी के 50 हजार रुपये सब्सिडी के साथ खरीद सकते हैं।
इन स्कूटर्स से होगी टक्कर
Bounce के ई-स्कूटर का मुकाबला TVS iQube, Ola S1, Ola S1 Pro, Bajaj, Hero, Pure Motors से होगा। इन सभी के ई-स्कूटर्स में काफी फीचर्स हैं और कीमत 1 लाख रुपये से नीचे है. इसके अलावा अगले साल इसी टक्कर की Honda, Hero और Suzuki भी अपने ई-स्कूटर मार्केट में उतारने को तैयार है।
The post 50 हजार रुपए में भी घर ला सकते हैं बैट्री से दौड़ने वाला यह ट्रेंडी स्कूटरः जानें- स्कीम, कीमत और फीचर्स appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3qYxiDM
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add