Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
क्रिप्टो ट्रेडर्स अलर्ट! हैकर ने कस्टमर बनके इस ऐप से 50 लाख कस्टमर की चुराई जानकारी, कहीं आप भी तो नहीं यूज करते ये ऐप
जो लोग क्रिप्टो ट्रेडर्स हैं या जिनके पास क्रिप्टोकरेंसी है उनके लिए स्टॉक-ट्रेडिंग ऐप रॉबिनहुड ने अलर्ट जारी किया है। जिसमें रॉबिनहुड ऐप ने बताया है कि, हैकर्स ने लाखों यूजर्स के ई-मेल अड्रेस समेत कई जरूरी जानकारी को चुरा लिया है। जिसके चलते कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट करते हुए यूजर्स को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि, हैकर्स ने कस्टमर सपोर्ट को कॉल किया और एक ऑथराइज्ड पार्टी बनने का नाटक करते हुए रॉबिनहुड कर्मचारी के कस्टमर सपोर्ट कंप्यूटर तक पहुंच बना ली। जिसके जरिए हैकर्स ने यूजर्स की कई गोपनीय जानकारी को चुरा लिया। इसके साथ ही हैकर्स ने कंपनी से पेमेंट निकालने की भी कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को जानकारी देते हुए यूजर्स को इसके बारे में अलर्ट किया गया है।
कब लगाई हैकर्स ने रॉबिनहुड ऐप में सेंध – हैकर्स ने रॉबिनहुड ऐप में 3 नवंबर को सेंध लगाई थी। जिसमें हैकर्स ने रॉबिनहुड यूजर्स के लगभग 50 लाख ई-मेल अड्रेस हासिल कर लिए। इसके अलावा हैकर्स ने 20 लाख मेंबर्स के नाम समेत इन्वेस्टमेंट सर्विस से जुड़े रिकॉर्ड भी चुरा लिए हैं। कंपनी का मनाना है कि हैकर ने 310 यूजर्स से जुड़े नाम, डेट ऑफ बर्थ और जिप कोड के साथ ही उन लोगों में से कुछ के बारे में एडिशनल अकाउंट डिटेल्स भी हासिल कर ली हैं।
रॉबिनहुड ऐप ने साइबर अटैक को किया काबू- अपने ब्लॉग पोस्ट में रॉबिनहुड ने दावा किया है कि, हैकर्स के इस अटैक को फिलहाल काबू कर लिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि, यूजर्स के सोशल सिक्योरिटी नंबर, बैंक अकाउंट नंबर या डेबिट कार्ड नंबर एक्सपोज नहीं हुए हैं। इसके साथ ही सबसे अच्छी बात है कि, इस अटैक में रॉबिनहुड के किसी भी कस्टमर को अभी तक कोई फाइनेंशियल नुकसान नहीं हुआ है।
हैकर यूजर्स को कर सकते हैं फिशिंग ई-मेल – रॉबिनहुड ऐप का मानना है कि, हैकर इस जानकारी के जरिए रॉबिनहुड मेंबर्स को फिशिंग ई-मेल कर सकते हैं, ताकि उन्हें धोखा दिया जा सके। इसलिए यूजर्स को लालच में आने वाले ई-मेल से आने वाले दिनों में सावधान रहने की जरूरत है।
आपको बता दें शेयर बाजार में नए इंडिविजुअल निवेशकों की एक जनरेशन को आगे लाने का श्रेय रॉबिनहुड को दिया जाता है। लेकिन साथ ही यह भी माना जाता है कि यह प्लैटफॉर्म ऐसे फीचर्स पेश करता है, जो लोगों को इस फील्ड का आदी बना देता है।
The post क्रिप्टो ट्रेडर्स अलर्ट! हैकर ने कस्टमर बनके इस ऐप से 50 लाख कस्टमर की चुराई जानकारी, कहीं आप भी तो नहीं यूज करते ये ऐप appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3C6SnOb
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add