Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

35 हजार के बजट के भीतर ढूंढ रहे हैं फुल पैकेज वाला ऑलराउंडर फोन? इनमें से मिल सकता है बेहतरीन ऑप्शन

अगर आप भी एक स्‍मार्टफोन लेने के बारे में सोच रहे हैं, जिसमें सबकुछ दिया जाए तो यहां बताए गए फोन बेहतर हो सकते हैं। इन फोन में दमदार बैटरी, जबदस्‍त कैमरा, सुपर डिस्‍प्‍ले, फॉस्‍ट चार्जिंग व कई अन्‍य फीचर्स दिया जाता है। लेकिन इन फोन्‍स के लिए आपको 35,000 तक का बजट रखना होगा। इसमें Samsung, Xiaomi, OnePlus and ASUS जैसे ब्रांड के फोन हैं। आइए जानते हैं इन फोन के स्‍पेसिफिकेशन के बारे में…

iQOO 7
iQOO 7 की भारत में कीमत 31990 रुपये से शुरू है। इसमें आपको हाई प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 870 5G चिपसेट दिया जाता है। इसमें आपको दो वेरियंट 8GB RAM व 128GB स्‍टोरेज और 12GB+256GB दिया जाता है। 12 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत 35,990 रुपये है। साथ ही इसमें एक अच्‍छा रियर कैमरा 48MP+13MP+ 2MP जबकि सेल्‍फी कैमरा 16MP के साथ आता है। 6.62-inch का टचस्‍क्रीन डिस्‍प्‍ले व बैटरी 4400mAh की दी गई है। इसके अलावा इसमें कई नए फीचर्स भी हैं।

Vivo V21 5G
Vivo V21 5G फोन की कीमत 29990 रुपये है। यह MediaTek Dimensity 800U चिपसेट से संचालित है। यह 8GB रैम व 128GB स्‍टोरेज और 8GB+256GB के साथ आता है। 256GB वाले वेरियंट की कीमत 32,990 रुपये है। इस फोन में आपको 64MP+8MP+2MP का रियर कैमरा व फ्रंट कैमरा 44MP दिया जाता है। इसकी बैटरी 4000 mAh के साथ आती है। vivo standard FlashCharge adapter 11V / 3A और 33W सपोर्टर फास्‍ट चार्जिंग के साथ आता है। फोटो क्लिक करनें के लिए इसमें कई मोड दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: ईयरफोन्स या एयरपॉड्स में जम गया है मैल? पानी के बगैर इन तरीकों से कर सकते हैं साफ, जानिए

Xiaomi Mi 11X
Xiaomi Mi 11X 6GB+128GB वेरियंट वाले स्‍मार्टफोन की कीमत 29999 रुपये है जबकि 8GB+128GB वेरियंट की कीमत 31,999 रुपये दी गई है। इसमें आपको रियर कैमरा 48MP + 8MP + 5MP सेटअप के साथ आता है जबकि फ्रंट कैमरा 20 एमपी दिया गया है। यह Qualcomm Snapdragon 870 SoC चिपसेट द्वारा संचालित है। इसमें आपको 4520mAh की अच्‍छी बैटरी दी जाती है।

Samsung Galaxy M42 5G
Samsung Galaxy M42 5G फोन दो वेरियंट में आता 6GB+128GB वाले वेरियंट की कीमत 21999 रुपये है, जबकि 8GB+128GB वेरियंट की कीमत 23,999 रुपये है। डिस्‍प्‍ले साइज 6.60-inch व रियर कैमरा सेटअप 48MP + 8MP + 5MP + 5MP के साथ आता है जबकि फ्रंट कैमरा 20 एमपी का दिया जाता है। यह Qualcomm Snapdragon 750G चिपसेट के द्वारा संचालित है। इसमें आपको दमदार बैटरी 5000mAh व फास्‍ट चार्जिंग दी जाती है।

Oppo F19 Pro Plus 5G
Oppo F19 Pro Plus 5G फोन की शुरुआती कीमत 25990 है। इसमें रियर कैमरा 48MP+ 8MP+ 2MP+ 2MP जबकि सेल्‍फी कैमरा 16 MP का दिया जाता है। यह फोन MediaTek Dimensity 800U चिपसेट के द्वारा संचालित है। यह 8GB RAM के साथ आता है, इसमें बैटरी 4310 mAh की दी जाती है, जो 50W का चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Realme 8 Pro
Realme 8 Pro की कीमत 17999 है, जो 6GB+128GB वेरियंट के साथ आता है जबकि 8GB+128GB की कीमत 19,999 रुपये है। इसमें Qualcomm Snapdragon 720G चिपसेट दिया जाता है। इसमें आपको रियर कैमरा सेटअप 108MP +8MP+2MP+2MP जबकि फ्रंट कैमरा 16mp का दिया जाता है। इसकी 4500mAh की बैटरी दी जाती है, जो फास्‍ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

OnePlus Nord
OnePlus Nord 8 जीबी रैम व128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 27,999 रुपये और 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 29,999 रुपये है। वनप्लस नॉर्ड में क्वाड कैमरा सेटअप है जिसमें मुख्य कैमरा 48MP + 8MP + 5MP + 2MP है। सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का डुअल फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में 4115mAh की बैटरी है जो रैप फास्ट चार्जिंग 30T को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी महज 30 मिनट में 70 प्रतिशत चार्ज हो जाएगी। फोन में 4जी के अलावा 5जी और एनएफसी का भी सपोर्ट मिलेगा, हालांकि 5जी सपोर्ट फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

The post 35 हजार के बजट के भीतर ढूंढ रहे हैं फुल पैकेज वाला ऑलराउंडर फोन? इनमें से मिल सकता है बेहतरीन ऑप्शन appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3FcStFX
via IFTTT

Comments