Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

सिंगल चार्ज में इस स्कूटर से तय कर सकते हैं 120Km तक का लंबा सफर, 80 हजार से कम है दाम; जानें- PURE की Etrance Neo के फीचर्स

भारत में इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स की डिमांड को देखते हुए कंपन‍ियां अलग- अलग रेंज और आकर्षक फीचर्स के साथ एक के बाद एक ई- स्‍कूटर लॉन्‍च कर रही हैं। कई स्‍कूटर्स ऐसे हैं, जो बजट में होने के साथ ही सिंगल चार्ज में अच्‍छा रेंज देती हैं। ऐसे ही एक PURE इलेक्ट्रिक कंपनी का स्‍कूटर Etrance Neo है। जिसमें कई खास फीचर्स दिए जा रहे हैं, यह सिंगल चार्ज में 120KM की रेंज देती है यानी आप इसे एक बार चार्ज कर 120 किलोमीटर का सफर पूरा कर सकते हैं।

ETRANCE NEO, PURE EV का नया इलेक्ट्रिक स्‍कूटर है। कंपनी ने इससे पहले ETRANCE प्‍लस ई- स्‍कूटर को लॉन्‍च किया था। कंपनी का दावा है कि यह भारतीय सड़कों पर बिल्‍कुल कंफर्ट बनाते हैं। कंपनी का कहना है कि यह एरोडायनामिक डिज़ाइन और डैशिंग लुक के साथ, स्कूटर दैनिक आवागमन को आसान बना देता है।

Etrance Neo के फीचर्स
PURE Etrance Neo की कीमत भारत में 78,999 रुपये है। यह इलेक्ट्रिक स्‍कूटर पांच से 6 तरीके के रंग वेरियंट में उपलब्‍ध है। ETrance NEO 60KMPH की रफ्तार से 90 से 120 किलोमीटर तक चलती है। इसकी बैटरी क्षमता 60V 2.5 KWh दी गई है, इसका टायर फ्रंट डिस्‍क व बैक ड्रम सिस्‍टम के साथ आता है। इस स्‍कूटर में स्‍मार्ट लॉक, एलईडी हेडलैंप, पोर्टेबल चार्जर व मोबाइल चार्जिंग सिस्‍टम दिया गया है। साथ ही इसमें 2.5 KWH Ultra परफॉर्मेंस सेल भी दिया है। इसका कंफर्ट सीट सफर को और आसान बनाता है। यह एक बार में 150 KG भार को वहन कर सकता है।

यह भी पढ़ें: सरकार के इस फैसले से करोड़ों निवेशकों को फायदा! अब पुराने निवेश का दावा करना होगा आसान

Etrance प्‍लस के फीचर्स
PURE ईवी कंपनी के Etrance प्‍लस की खासियत की बात करें तो यह सिंगल चार्ज में 25KMPH की टॉप स्‍पीड से 85 किलोमीटर की रेंज देती है। इसकी भारत में कीमत 67,999 रुपये है। इसे पूरी तरह चार्ज करने में चार से पांच घंटे का समय लगता है। इसमें भी 60V 2.5 KWh की बैटरी क्षमता दी जाती है। यह 120 किलो का लोड वहन कर सकती है।

The post सिंगल चार्ज में इस स्कूटर से तय कर सकते हैं 120Km तक का लंबा सफर, 80 हजार से कम है दाम; जानें- PURE की Etrance Neo के फीचर्स appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3nfbMbv
via IFTTT

Comments