Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
भूल से भी WhatsApp पर न करिएगा ये काम, वरना आप किए जा सकते हैं बैन!
सोशल मैसेजिंग ऐप्लिकेशन वॉट्सऐप (WhatsApp) पर कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनसे हर किसी को बचना चाहिए। अगर आप ये काम जाने-अनजाने में कर जाएंगे, तब आपके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। यह भी संभव है कि आपका वॉट्सऐप अकाउंट भी पूरी तरह से बंद हो जाए। तो आइए जानते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं, जो आपको वॉट्सऐप पर नहीं करनी चाहिए:
- किसी को अवैध (फिल्म का पाइरेटेड लिंक या फिर 21 दिन में पैसे दोगुणा करने से जुड़ी स्कीम का यूआरएल), आपत्तिजनक या फिर धमकी भरा मैसेज भेजेंगे तब ऐक्शन हो सकता है। ऊपर से अगर शिकायतकर्ता ने पुलिस को इस बारे में शिकायत दे दी, तो ऐक्शन और बड़ा व सख्त हो सकता है।
- भड़काने वाले संदेश/मैसेज न तो फॉरवर्ड करें और न ही खुद लिखें। ऐसा करने पर आईपीसी की कई धाराओं के तहत आप पर कार्रवाई हो सकती है।
- फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को तंग न करें।
- ग्रुप बनाकर अनजान लोगों को उसमें जोड़ना और फिर उन्हें ढेर सारे मैसेज (बल्क मैसेज) भेजना या ऑटोमैटिक मैसेज भी आपको मुश्किल में पहुंचा सकता है।
- वॉट्सऐप को मॉडिफाई मतलब इसके इंटरफेस और कोडिंग के साथ छेड़खानी का प्रयास न करें। सर्वर हैक करना भी सीधा उल्लंघन है। ऐेसे में कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है।
- “वॉट्सऐप प्लस” सरीखे संदिग्ध थर्ड पार्टी को डाउनलोड करने से बचें। इन ऐप्स के जरिए आपका डेटा चोरी हो सकता है।
- अगर कई सारे वॉट्सऐप अकाउंट्स ने आपको ब्लॉक कर रखा है, तब वॉट्सऐप भी आपके अकाउंट को बंद कर देगा।
कैसे ग्रुप या कॉन्टैक्ट को रिपोर्ट करें?: फोन में वॉट्सऐप खोलें। फिर उस ग्रुप या कॉन्टैक्ट पर जाएं, जिसे आपको रिपोर्ट करना हो। अब ऊपर किनारे नजर आने वाले तीन डॉट्स पर क्लिक करें और फिर ‘मोर’ पर जाएं, जहां रिपोर्ट पर क्लिक कर दें। वॉट्सऐप इसके बाद उस ग्रुप या कॉन्टैक्ट के हाल-फिलहाल के मैसेजेज़ को रीड करेगा और उसी आधार पर आगे का ऐक्शन लेगा।
The post भूल से भी WhatsApp पर न करिएगा ये काम, वरना आप किए जा सकते हैं बैन! appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3A6L6NE
via IFTTT
Popular Posts
Redmi 10A launched with MediaTek Helio G25 SoC, 6.53-inch display: Check details
- Get link
- X
- Other Apps
Realme M1 Sonic Electric Toothbrush launching on September 3 in India
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add