Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

WhatsApp से डिलीट हो चुके डाटा को ऐसे करें रिकवर, क्लाउड पर करें save

WhatsApp का आज के समय में लगभग हर कोई मैसेज के लिए इस्‍तेमाल कर रहा है। ऐसे में अगर गलती से आपका डाटा डिलीट हो गया और आप चाहते हैं कि आपका पुराना डाटा मिल जाए तो हम आपको बताएंगे कि कैसे डिलीट हुए मैसेज को फिर से रिकवर कर सकते हैं। साथ ही यहां बताएंगे दोबारा से आपके फोन से अगर डाटा डिलीट होता है तो इससे बचने के लिए पहले से ही कैसे डाटा सेव करके रख सकते हैं। आइए जानते हैं वह तरीका जिससे WhatsApp से डिलीट हुए डाटा को रिकवर किया जा सकता है।

इन स्टेप्स का करें इस्तेमाल?

  • सबसे पहले अपने मोबाइल से व्हाट्सएप को अनइंस्टॉल करें और दोबारा प्ले स्टोर से इंस्‍टॉल करें।
  • इसके बाद व्हाट्स ऐप में अपना नंबर डालें और अपना एकाउंट वैरिफाई करें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर गूगल ड्राइव से डेटा रिकवर करने का ऑप्‍शन पॉप-अप होगा।
  • इसपर क्लिक कर आगे बढ़ें, प्रक्रिया पूरी होने के बाद ‘अगला’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप देखेंगे कि आपकी चैट रिकवर हो गई है और अब मीडिया रिकवर हो रहा है।

ऐसे भी कर सकते हैं डाटा रिकवर
इसके अलावा लोकल बैकअप का ऑप्‍शन भी व्‍हाट्स ऐप पर दिया गया होता है। इसके जरिए भी चैट और डाटा को रिकवर किया जा सकता है। ये अक्‍सर आपके फोन व अलग मेमोरी में सेव रहते हैं। लेकिन लोकल बैकअप का डाटा एक हफ्ते में बैकअप होता है। इसके लिए सुबह दो बजे हर रोज आपके फोन से क्रिएट होता है।

यह भी पढ़ें: Virus Detection Tips: कैसे पता करें कि आपके फोन में वायरस है या नहीं?, यहां जानें प्रोसेस

क्‍लाउड पर करें डाटा सेव
फिर से अगर आपके फोन से डाटा डिलीट हो जाए और आपके लिए रिकवर करना आसान न हो, इसके लिए जरुरी है कि आप गूगल ड्राइव या अन्‍य कंपनी के क्‍लाउड पर अपना डाटा सेव कर सकते हैं। क्‍लाउड पर डाटा सेव होने से आपके फोन से डाटा डिलीट होने के बाद भी डाटा रिकवर किया जा सकता है। क्‍लाउड पर डाटा सेव रखने के लिए आपके फोन सेटिंग में ही ऑप्‍शन दिए जाते हैं।

The post WhatsApp से डिलीट हो चुके डाटा को ऐसे करें रिकवर, क्लाउड पर करें save appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3jcKkZQ
via IFTTT

Comments