Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
Upcoming Smartphone: अक्टूबर में आ रहीं रेडमी, रियलमी के ये दमदार कैमरा फोन्स, जानिए क्या होगी कीमत व अन्य फीचर्स
अगर आप भी नए फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपको दमदार कैमरे के साथ बैटरी और हाई प्रोसेसर वाला फोन चाहिए तो यह खबर आपके लिए उपयोगी हो सकती है, क्योंकि यहां रेडमी और रियलमी के कुछ फोन्स के बारें में बताया गया है। जो अक्टूबर माह में लॉन्च हो सकती है और आप इसे आसानी से अपने बजट में ही खरीद सकते हैं। यह मोबाइल फोन्स आपको 20 हजार या थोड़ा से कम या अधिक में मिल जाएगा। जिसमें 108 मेगापिक्सल कैमरा व दमदार बैटरी भी दी गई है। आइए विस्तार से जानते हैं, इनके बारे में…
शाओमी रेडमी नोट 11 प्रो मैक्स 5जी
शाओमी रेडमी नोट अपने अपग्रेड वर्जन नोट 11 प्रो मैक्स लॉन्च करने वाला है। यह पाइफ जी वेरियंट में भारत में आएगा। इस फोन में आपको जबदस्त कैमरा 108 मेगापिक्सल दी जा रही है, जिसके साथ 8 + 5 + 2 एमपी के कैमरें भी दिए जा रहे हैं। इसका फेल्फी कैमरा 32 MP का होगा। इसमें 778 जी का प्रोसेसर है। इसका डिस्प्ले साइज 6.67 इंच का होगा। बैटरी की बात करें तो यह 52000 एमएच की होगी। इसकी कीमत 19,999 रुपये होगी।
रियलमी 9 प्रो
इस फोन की अभी अधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह भी अक्टूबर माह में लॉन्च की जा सकती है। इस फोन में आपको 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया जाता है। साथ ही आपको सुपर अमोल्ड भी दिया जाता है। इसका कैमरा भी 108 एमपी + 8 + 5 + 2 एमपी क्वाड प्राइमरी कैमरा जबकि फ्रंट कैमरा आपको 16 एमपी + 2 के साथ आता है। यह आठ जीबी के वेरियंट में मौजूद होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 730 जी चलता है। इसकी कीमत भारत में 19,999 रुपये होगी।
शाओमी रेडमी नोट 11
इसमें आपको सुपर अमोल्ड के साथ 6.51 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें कैमरा 48 + 8 + 5 + 2 एमपी क्वाड प्राइमरी कैमरा जबकि सेल्फी कैमरा 16 एमपी का आता है। यह 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरैज के साथ आता है। इसमें आक्टाकोर प्रोसेसर चलता है। यह 11,999 रुपये में उपलब्ध होगी। इसकी बैटरी 5000 एमएच की होगी।
यह भी पढ़ें: Ration Card: ऑनलाइन बदल सकते हैं अपने राशन कार्ड से मोबाइल नंबर, जानें आसान तरीका
रियलमी जीटी नियो
यह फोन 6.43 इंच (16.33 सेमी) 409 पीपीआई, सुपर अमोल्ड के साथ आता है। इसके कैमरे की बात करें तो यह 64 एमपी + 8 एमपी + 2 एमपी ट्रिपल प्राइमरी कैमरा जबकि 16 एमपी फ्रंट कैमरा मिलता है। इसकी बैटरी 4500 एमएएच फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी। इसकी कीमत भारत में 20, 190 होगी।
The post Upcoming Smartphone: अक्टूबर में आ रहीं रेडमी, रियलमी के ये दमदार कैमरा फोन्स, जानिए क्या होगी कीमत व अन्य फीचर्स appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/30marXE
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add