Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
State Bank of India का त्यौहारी ऑफर! कार लोन के इंटरेस्ट रेट पर डिस्काउंट, प्रोसेसिंग फीस भी न लगेगी
State Bank of India इस फेस्टिव सीजन में आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। अगर आप भी एक ड्रीम कार के बारे में सोच रहे हैं और आपके पास प्रोसेसिंग फीस व इंटरेस्ट रेट चुकाने के पैसे कम है तो एसबीआई के इस ऑफर के बारे में जानना चाहिए। स्टेट बैंक कार लोन कम इंटरेस्ट रेट दे रहा है। इस ऑफर की खास बात है कि इस लोन की प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी है। इसके अलावा अगर आप अन्य किसी चीज की भी खरीदारी करना चाहते हैं तो एसबीआई के एटीएम के द्वारा भी ऑनलाइन खरीदारी में छूट दिया जा रहा है।
SBI कार लोन 7.75 प्रतिशत की ब्याज दर पर उपलब्ध है, लेकिन अगर आप इसे योनो के माध्यम से आवेदन करते हैं तो आपको 0.50 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाती है। यानी आपको अब इंटरेस्ट रेट 7.25 फीसदी हो जाती है। SBI कार लोन की अवधि तीन से सात वर्ष तक होती है। 21 से 67 वर्ष के आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति SBI कार लोन के लिए आवेदन कर सकता है।
विशेषतायें एवं फायदे
-न्यूनतम ब्याज दर और ईएमआई
-सबसे लंबी चुकौती अवधि
-शून्य प्रसंस्करण शुल्क
-ऑन-रोड कीमत पर वित्तपोषण
-ऑन रोड कीमत में पंजीकरण और बीमा शामिल है
-ऑन रोड कीमत पर 90% तक फाइनेंसिंग उपलब्ध है
-ब्याज दर की गणना दैनिक घटती शेष राशि पर की जाती है
-नई यात्री कारों, बहु उपयोगी वाहनों और एसयूवी को खरीदने की अनुमति है
-नो-एडवांस ईएमआई
एसबीआई कार लोन: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
ग्राहक कार लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए https://onlineapply.sbi.co.in/personal-banking/auto-loan लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद आवश्यक विवरण भरें। पात्रता की जांच करें और लोन कोटेशन प्राप्त करें।
यह भी पढ़ें: PM Jan Arogya Yojana: कामगारों के लिए खुशखबरी, रजिस्ट्रेशन होते ही परिवार को तुरंत मिलेगा इलाज, जानें पूरी प्रक्रिया
योनो एसबीआई के माध्यम से आवेदन कैसे करें
-अपने योनो खाते में लॉगिन करें
-होम पेज पर, सबसे ऊपर बाईं ओर स्थित मेनू पर क्लिक करें
-लोन पर क्लिक करें
-कार लोन पर क्लिक करें
-शीघ्र एलिजिबिलिटी जांच करें
-कुछ विवरण प्रदान करके लोन के लिए अनुरोध करें
-एलिजिबिलिटी अमाउंट का पता लगाएं
-आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
-सबमिट पर क्लिक करें
The post State Bank of India का त्यौहारी ऑफर! कार लोन के इंटरेस्ट रेट पर डिस्काउंट, प्रोसेसिंग फीस भी न लगेगी appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3ldylwB
via IFTTT
Popular Posts
Redmi 10A launched with MediaTek Helio G25 SoC, 6.53-inch display: Check details
- Get link
- X
- Other Apps
Realme M1 Sonic Electric Toothbrush launching on September 3 in India
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add