Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
SBI से बनवाना चाहते हैं किसान क्रेडिट कार्ड, ले सकते हैं तीन लाख तक का लोन; जानें पूरा प्रोसेस
केंद्र सरकार ने 1998 में किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना शुरू की थी, ताकि किसानों को उन्नत खेती करने व आधुनिक खेती के अवसर के लिए जरुरत की धनराशि मिल सके। इसके तहत किसानों को कम ब्याज पर लोन दिया जाता है। साथ ही इसकी ईएमआई भी कम होती है। इस योजना को सबसे पहले नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) लागू किया गया था। इस कार्ड से किसान तीन लाख तक का लोन चार प्रतिशत अधिकतम ब्याज की दर से आसानी से ले सकता है।
पीआईबी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था कि कोरोना काल के दौरान अबतक 2 करोड़ से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए। जिनमें से अधिकांश छोटे किसानों को जारी किए गए हैं, ऐसे में इसका लाभ लेने वाले किसानों को आगे बढ़ने व बुनियादी मजबूती मिलेगी। किसान क्रेडिट कार्ड में ब्याज दर दो प्रतिशत से शुरू होता है जबकि अधिकतम ब्याज दर चार प्रतिशत है।
कौन कर सकता है आवेदन
KCC आवेदन करने के लिए 18 से 75 वर्ष की उम्र का कोई भी किसान कर सकता है। जबकि 60 वर्ष या बाद के किसान के लिए एक सह आवेदक की आवश्यकता होती है। इसके अंतर्गत पशुपालन व मत्सपालन करने वाले किसान भी केसीसी का लाभ ले सकते हैं, पर इन्हें तीन लाख का लोन नहीं बल्कि दो लाख तक का ही लोन मिल सकता है।
एसबीआई से ऐसे बनवा सकते हैं केसीसी
अगर आपका खाता एसबीआई बैंक में है, तो आपको कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं, आप घर बैठे भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको एसबीआई योनो का प्रयोग करना होगा। YONO agriculture platform! पर जाकर आप किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस क्या है।
- सबसे पहले आपको एसबीआई योनो ऐप डाउनलोड करना होगा।
- या फिर आप https://www.sbiyono.sbi/index.html वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं।
- फिर आपको यहां योनो कृषि वाला ऑप्शन दिखेगा, यहां जाएं।
- इसके बाद ‘खाता’ वाले ऑप्शन को सलेक्ट करें।
- यहां आप केसीसी समीक्षा अनुभाग पर जाएं।
- आवेदन पर क्लिक करें और सामने खुले विंडो में पूरी प्रक्रिया को भरें। यह करने के बाद आपका आवेदन पूर्ण हो जाएगा।
The post SBI से बनवाना चाहते हैं किसान क्रेडिट कार्ड, ले सकते हैं तीन लाख तक का लोन; जानें पूरा प्रोसेस appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3AJp3wO
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add