Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

Realme GT Neo 2 की पहली सेलः फ्लिपकार्ट पर सात हजार रुपए तक सस्ता मिल सकता है 5,000mAh बैट्री वाला यह फोन, जानें- कैसे?

रियलमी जीटी नियो 2 (Realme GT Neo 2) भारत में पहली बार शनिवार (16 अक्टूबर, 2021) दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट प्लस (Fipkart Plus) ग्राहकों के लिए बिक्री के लिए गया। देखते ही देखते चंद सेकेंड्स में फोन बुक हुए और स्टॉक खत्म हो गया, जबकि स्मार्टफोन मध्यरात्रि 12 बजे भी सबके खरीदने के लिए उपलब्ध रहेगा। रियलमी जीटी नियो 2 को इस हफ्ते शुरुआत में भारत में अन्य रियलमी उत्पादों के एक समूह के साथ लॉन्च किया गया था, जिसमें स्ट्रीमिंग स्टिक, स्पीकर, गेमिंग एक्सेसरीज़ और बहुत कुछ शामिल हैं।

कंपनी का जीटी नियो 2 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 एसओसी (Qualcomm Snapdragon 870 SoC) पर चलता है, जिसे 12GB तक रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ ई4 एमोलेड (E4 AMOLED) डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है।

डुअल-सिम (नैनो) वाले जीटी नियो 2 रियलमी यूआई 2.0 (Realme UI 2.0) के साथ एंड्रॉयड 11 (Android 11) पर चलता है। इसमें 6.62 इंच का फुल-एचडी+ सैमसंग ई4 डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1,300 निट्स पीक ब्राइटनेस और डीसी डिमिंग है। साथ ही डिस्प्ले को 600Hz टच सैंपलिंग रेट और HDR10 सपोर्ट मिलता है। यह 7GB तक वर्चुअल मेमोरी (डायनेमिक रैम एक्सपेंशन) को भी सपोर्ट करता है, अनिवार्य रूप से मल्टीटास्किंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिवाइस के इनबिल्ट स्टोरेज का यूज करता है।

ऑप्टिक्स के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 20-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। इसमें 16-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर भी मिलता है। जीटी नियो 2 में 256GB तक का UFS3.1 स्टोरेज मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन में 65W सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैट्री है।

इसे रियलमी की वेबसाइट (Realme.com) और ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के जरिए दोपहर 12 बजे (मध्यरात्रि) से खरीदा जा सकेगा। फ्लिपकार्ट इस फोन पर ईएमआई भी ऑफर कर रहा है, जिसकी शुरुआत 1,094 रुपए से होती है। हालांकि, फ्लिपकार्ट प्लस के सदस्यों के पास दोपहर 12 बजे (दोपहर) से स्मार्टफोन खरीदने का अवसर था।

कुछ गैर-प्लस मेंबर्स भी दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर ऑर्डर दे सके। वैसे, रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर सेल आधी रात को 12 बजे शुरू होगी। जीटी नियो 2, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 31,999 रुपए है। 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट का दाम 35,999 है। रियलमी इस स्मार्टफोन को तीन अलग-अलग रंगों में पेश कर रहा है, जिसमे नियो ब्लैक, नियो ब्लू और नियो ग्रीन शामिल हैं।

फ्लिपकार्ट पर मिल रहा अच्छा डिस्काउंट!: ई-कॉमर्स वेबसाइट पर जीटी नियो 2 को आप 24,999 रुपए में भी अपना बना सकते हैं। हालांकि, यह रकम कई सारे डिस्काउंट्स के अप्लाई होने के बाद बनेगी। चूंकि, फोन की सेलिंग प्राइस 31,999 है। इस पर तीन हजार रुपए का प्रीप्रेड डिस्काउंट मिल रहा है, कोई पुराना फोन एक्सचेंज करने पर दो हजार रुपए की अतिरिक्त छूट दी जा रही है और दो हजार रुपए का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है, तो छूट के कुल योग (सात हजार रुपए) को मूल रकम में घटा दें तो इस तरह से यह फोन 24,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

The post Realme GT Neo 2 की पहली सेलः फ्लिपकार्ट पर सात हजार रुपए तक सस्ता मिल सकता है 5,000mAh बैट्री वाला यह फोन, जानें- कैसे? appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3j7OCBL
via IFTTT

Comments